Rajasthan Board 10th Result 2025: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, देखें सबसे सटीक तरीका

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :28 May 2025 1:04 PM
विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result 2025

Rajasthan Board 10th Result 2025

Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जारी होगा.

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर छात्रों की मार्कशीट अपलोड कर दी गई है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड आज शाम 4 बजे अजमेर में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जारी करेगा.

राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है. इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम में 94.43 फीसदी छात्र पास हुए थे. वहीं, आर्ट्स में 97.70 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी. सबसे अच्छा रिजल्ट कॉमर्स स्ट्रीम का था. इसमें कुल 99.07 फीसदी छात्र पास हुए थे. कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए तरीकों से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

वेबसाइट क्रैश होने पर Rajasthan Board 10th Result 2025 कैसे करें चेक?

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 10,96,085 छात्रों ने आवेदन किया था. इन सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद हैवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश होने की संभावना है. वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र नीचे दिए कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए तरीकों से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं के टाॅपर्स को क्या मिलेगा? कर लें जानकारी

Rajasthan Board 10th Result 2025 on Digilocker: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें.
  • अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो ‘Sign Up’ करें.
  • मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद, ‘Education’ सेक्शन में जाएं.
  • वहां “Rajasthan Board of Secondary Education” चुनें.
  • फिर “Class 10th Marksheet 2025” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर और जन्मतिथि डालें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th Result on SMS: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट एसएमएस पर कैसे देखें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल ऐप पर SMS को खोलें.
  • इसके बाद टाइप करें: RJ10 [स्पेस] रोल नंबर.
  • इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें.
  • आपको अपना परिणाम आपके फोन पर ही कुछ देर में मिल जाएगा.

Rajasthan Board 10th Result by School: स्कूल से पाएं मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से छात्रों का रिजल्ट स्कूल भेज दिया जाएगा. छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के साथ मिलेगी.

ये भी पढ़ें: स्लो हो गई वेबसाइट! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे देखें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola