ePaper

Raid 2 Collection Report: पहले ही दिन 25 करोड़ की कमाई...बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तय करने के लिए चाहिए ये डिग्रियां

Updated at : 02 May 2025 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Raid 2 Collection Report

Raid 2 Collection Report

Raid 2 Collection Report: Raid 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई के साथ जबरदस्त ओपनिंग की है. इस शानदार कलेक्शन के पीछे कई एक्सपर्ट्स का दिमाग होता है जो मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बिजनेस एनालिसिस जैसी फील्ड्स में पढ़े होते हैं. जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बनाने के लिए किन डिग्रियों की होती है जरूरत.

विज्ञापन

Raid 2 Collection Report Box Office in Hindi: 1 मई 2025 को अजय देवगन की धांसू मूवी रेड 2 (Raid 2) रिलीज हुई है. पहले ही दिन मूवी ने धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म की कमाई देखकर आपके मन में सवाल आता होगा कि ये आंकड़ा आता कहां से है? क्या कोई एक टीम बैठकर फैसला करती है कि फिल्म ने कितना कमाया? और जो लोग यह आंकड़े तय करते हैं, क्या उन्हें इसके लिए कोई खास डिग्री चाहिए होती है? Raid 2 की पहले दिन की कमाई ने सबको चौंका दिया है और यही वजह जानने कि यह कलेक्शन रिपोर्ट (Raid 2 Collection Report Box Office) कैसे तैयार होती है और इसमें किन लोगों की भूमिका होती है. 

Box Office Collection कैसे तय होता है? (Raid 2 Collection Report)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई यानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थिएटर में बिकने वाले टिकटों से जुड़ी होती है. पूरे देश के मल्टीप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन और ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म से डेटा एकत्र किया जाता है. फिर इन आंकड़ों को जोड़ा जाता है और रिपोर्ट बनाई जाती है. इसके लिए जिम्मेदार होती हैं कुछ बड़ी एजेंसियां जैसे – Box Office India, Ormax Media और Saclink आदि. ये एजेंसियां तकनीकी तरीके से और ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से फिल्म की कमाई का अनुमान लगाती हैं.

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn Education: Raid 2 के अमय पटनायक कितने पढ़े लिखे हैं? ‘बॉलीवुड के सिंघम’ अजय देवगन की ऐसी है एजुकेशन जर्नी

कौन तय करता है आंकड़े और क्या योग्यता चाहिए? (Raid 2 Collection Report)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट तैयार करने वाले लोग डेटा एनालिस्ट, फिल्म मार्केटिंग एक्सपर्ट और रिसर्चर होते हैं. इसके अलावा कैंडिडेट्स को फिल्म इंडस्ट्री, थिएटर बिज़नेस और ट्रेंड्स की अच्छी समझ होनी चाहिए ताकि वे वास्तविक और अनुमानित आंकड़ों में फर्क कर सकें.इन पदों पर काम करने के लिए ये योग्यता और डिग्री की जरूरी होती हैं-

  • ग्रेजुएशन इन स्टैटिस्टिक्स/कॉमर्स/मीडिया स्टडीज
  • MBA इन मार्केटिंग या मीडिया मैनेजमेंट
  • डाटा एनालिटिक्स और रिसर्च का अनुभव
  • Excel, Power BI और डेटा सॉफ्टवेयर की जानकारी.

आप भी बना सकते हैं करियर (Raid 2 Collection Report)

अगर आप भी अंकों के खेल का काम करने के लिए उत्साहित हैं तो आप भी इस फील्ड में करियर बना सकते हैं. Raid 2 जैसी फिल्मों की सफलता सिर्फ कहानी और एक्टिंग के अलावा बल्कि उस टीम पर भी निर्भर करती है जो हर दिन करोड़ों के आंकड़े जोड़कर देशभर में रिपोर्ट देती है. 

यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt Education: क्लासरूम से क्लैप तक! बॉलीवुड के ‘बाबा’ का पढ़ाई से फिल्मों तक का सफर

यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal Salary: हैट्रिक किंग ही नहीं इनकम टैक्स ऑफिसर भी हैं युजी चहल, सरकार से मिलती है इतनी सैलरी

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola