गुरु ही नहीं, 'गुरुआइन' भी कमाल की, अलख पांडे की पत्नी की डिग्रियां बनीं मिसाल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 1:03 PM
Alakh Pandey wife Shivani Dubey Education
Alakh Pandey wife Education: JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी की बात हो तो Physics Wallah का नाम सबसे पहले आता है. इसके फाउंडर अलख पांडे देश के टॉप टीचर्स में गिने जाते हैं. उनकी पत्नी शिवानी दुबे भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने MSc Chemistry की पढ़ाई की है और वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. आइए उनकी शिक्षा को करीब से जानें.
Alakh Pandey wife Education: जेईई और नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं की ऑनलाइन क्लास की बात आती है तो सबसे ज्यादा चर्चा फिजिक्स वाला (Physics Wallah Foundation) की होती है. फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे का नाम देश के टॉप टीचर की लिस्ट में शामिल है. हालांकि, अलख पांडे सर की वाइफ शिवानी दुबे की डिग्रियां भी चर्चा में रहती हैं. आइए उनके एजुकेशन और डिग्रियों को करीब से जानते हैं.
Alakh Pandey wife Shivani Dubey: कौन हैं अलख पांडे की पत्नी शिवानी दुबे?
शिवानी दुबे, फिजिक्स वाला के फाउंडर और सीईओ अलख पांडे की पत्नी हैं. उनकी चर्चा एक प्रोफेशनल और मोटिवेशनल लेडी के तौर पर होती है. शिवानी का जन्म प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने एमएससी कैमिस्ट्री की डिग्री हासिल की है. फिलहाल शिवानी दुबे एक पत्रकार के रूप में काम कर रही हैं.
फ्रीलांस जर्नलिस्ट हैं शिवानी दुबे
StarSunfolded की रिपोर्ट के अनुसार शिवानी दुबे कई कॉलम लिख चुकी हैं. उन्होंने मनोरंजन, संस्कृति, राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर कई लेख लिखे हैं. उनके लेख i-D, Refinery29, Elle और Vice जैसी मशहूर मैगजीनों में छप चुके हैं. अलख पांडे एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी वाइफ फिजिक्स वाला में भी उन्हें काफी हेल्प करती हैं.
Shivani Dubey Education Qualification: कहां से की हैं पढ़ाई?
शिवानी दुबे ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के एक सीबीएसई (CBSE) स्कूल से पूरी की. बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री (रसायन शास्त्र) में मास्टर्स (MSc) की डिग्री हासिल की. उनकी पढ़ाई और काम से साफ पता चलता है कि उन्हें साइंस और पत्रकारिता दोनों में गहरी रुचि है.
Alakh Pandey and Shivani Dubey Marriage: कब हुई शादी?
शिवानी दुबे और अलख पांडे दोनों की मुलाकात एक सामान्य प्रोफेशनल सेटअप में हुई. जहां एक मित्र के जरिए उनकी पहचान हुई. शुरू में शिवानी को यह भी नहीं पता था कि अलख कितने प्रसिद्ध हैं. धीरे‑धीरे दोस्ती गहरी होती गई और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मई 2022 में उनकी सगाई हुई और उनकी सगाई मई 2022 में हुई. इसे उन्होंने निजी तरीके से मनाया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई.
शादी 22 फरवरी 2023 को एक सीमित पारिवारिक समारोह में हुई, जिसमें केवल करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल थे. शिवानी अपने काम में तो सफल हैं ही, साथ ही अलख पांडे के फिजिक्स वाला मिशन को भी पूरा सहयोग देती हैं. उनकी सादगी, मेहनत और समझदारी उन्हें एक आदर्श पत्नी और प्रेरणा का स्रोत बनाती है.
फिजिक्स वाला के CEO हैं अलख पांडे
अलख पांडे एक फेमस भारतीय एजुकेटर और उद्यमी हैं, जो Physics Wallah के संस्थापक और CEO हैं. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए लाखों छात्रों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की है. खासकर इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं (JEE, NEET) की तैयारी कराने वाले उनके वीडियो यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आने वाले अलख पांडे ने शुरुआत एक स्कूल शिक्षक के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Physics Wallah चैनल शुरू किया. जो आज एक बड़ा एजुकेशन टेक ब्रांड बन चुका है. उनकी मेहनत और छात्रों के प्रति ईमानदारी ने उन्हें भारत के सबसे प्रेरणादायक शिक्षकों में गिना जाने लगा है.
रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे
ये भी पढ़ें: BBA LLB की क्यों बढ़ी डिमांड, कॉर्पोरेट वर्ल्ड में लीगल और मैनेजमेंट स्किल्स की बढ़ती मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










