CTET की तैयारी कैसे करें: ये रहा CTET Exam पास करने का सबसे आसान और सटीक गाइड

Updated:
विज्ञापन
CTET Preparation Guide 2026 Photo (AI Generated)

CTET Preparation Guide 2026 Photo (AI Generated)

CTET Preparation Guide 2026: CTET की परीक्षा में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में हर कैडिडेट्स के मन में एक ही सवाल बार बार घूम रहा है कि आखिर कम समय में ऐसा क्या पढ़ें कि परीक्षा पास हो जाए? इस आर्टिकल में आपकी इसी उलझन को दूर करने का प्रयास किया गया है.

विज्ञापन

CTET Preparation Guide 2026: CTET Exam 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. CTET Exam 6 सितंबर को होने वाला है. कम समय में बेहतर तैयारी को लेकर घबराहट होना स्वाभाविक है. अगर आप भी बिल्कुल जीरो से CTET Exam की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए ही है. यहां जानिए आसान और सही स्ट्रैटजी, जिसके मदद से आप आखिरी दिनों मेंं स्मार्ट स्टडी से भी इस एग्जाम को क्लियर कर सकते हैं.

CTET क्लियर करने के लिए ये रहा Step by Step कंप्लीट गाइड.

  1. सबसे पहले परीक्षा पैटर्न को समझें

कोई भी एग्जाम देने से पहले उसके पैटर्न को समझना जरूरी होता हैं. CTET परीक्षा में 150 MCQ टाइप सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें सॉल्व करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है. सबसे खास बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. 

CTET में दो पेपर का एग्जाम होता हैं. जो कैडिडेट कक्षा 1 से 5 के लिए टीचर बनना चाहते हैं उन्हें सिर्फ पेपर 1 का एग्जाम देना होता हैं. वहीं जो कैडिडेट कक्षा 6 से 8 के लिए टीचर बनना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का एग्जाम देना होता हैं.

Paper-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए): इसमें 5 विषय होते हैं.

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy), लैग्वेज-1, लैग्वेज-2, गणित, और पर्यावरण अध्ययन. प्रत्येक विषय से 30 Question  यानी टोटल 150 Question होते हैं. 

CTET Paper 1 Details
CTET Paper 1 Details

Paper-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए):

Paper-2 में अनिवार्य विषय - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, लैग्वेज-1, लैग्वेज-2 होते हैं. चौथा विषय गणित और विज्ञान (Maths & Science) या सामाजिक अध्ययन (Social Studies) इन दोनों में से कोई एक चुनना होता है. 

CTET Paper 2 Details
CTET Paper 2 Details

सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 60% (90 अंक) लाना होता है. वहीं आरक्षित वर्ग यानी OBC, SC-ST वर्ग के कैडिडेट्स के लिए 55% (82 अंक) लाना अनिवार्य है.

2. पेडागॉजी (Pedagogy) पर सबसे ज्यादा फोकस

CTET के हर सेक्शन में आधे प्रश्न शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) के होते हैं. ऐसे में पेपर क्रैक करने के लिए आपको Pedagogy के मुख्य मनोवैज्ञानिकों के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए. जीन पियाजे, कोहलबर्ग और लेव वाइगोत्सकी के सिद्धांतों को अच्छी तरह दोहरा लें. इनसे हर साल सवाल पूछे जाते हैं.

3. Previous Year Question Papers का अभ्यास

CTET में कई कॉन्सेप्ट्स और सवाल बार-बार दोहराए जाते हैं. ऐसे में आपके लिए Previous Year Question Papers सॉल्व करना बहुत बढ़िया ऑप्शन है. पिछले 5 वर्षों के Question Papers को टाइमर लगाकर हल करें. इससे आपको अपनी कमजोरियों का पता चलेगा.

4. मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट

कई बार ऐसा होता है कैडिडेट्स को सब कुछ पता होते हुए भी समय कम पड़ जाता है, इसके चलते वे पूरा सवालों के जवाब नहीं दे पाते हैं. इसके लिए जरूरी है कि कैडिडेट्स पहले से मॉक टेस्ट देते रहें. मॉक टेस्ट देते समय भाषा (पेपर I & II) और गणित जैसे सेक्शन को समय पर पूरा करने का प्रैक्टिस करें.

5. NCERT के महत्वपूर्ण नोट्स का रिवीज़न

पेपर-1 के लिए आप पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) पर फोकस करना चाहिए. वहीं पेपर-2 के लिए कक्षा 6 से 8 तक की इतिहास, भूगोल, साइंस और गणित की NCERT किताबों के मुख्य पॉइंट्स का रिवीजन करते रहना चाहिए.

CTET परीक्षा 2026 की ऑफिशियल जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ले सकते हैं.

CTET SEPTEMBER, 2026 INFORMATION BULLETIN 





विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola