Odisha Bidesh Sikhya Bruti: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, ओडिशा सरकार दे रही स्कॉलरशिप
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Odisha Bidesh Sikhya Bruti Scheme: ओडिशा सरकार SC और ST कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 'विदेश शिक्षा वृत्ति' योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत, शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी में PG और PhD की पढ़ाई के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट दी जाएगी. आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है.
Odisha Bidesh Sikhya Bruti Scheme: विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने का सपना देख रहे ओडिशा के SC और ST वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. ओडिशा सरकार के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 'विदेश शिक्षा वृत्ति (Bidesh Sikhya Bruti)' स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की है. इस योजना के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और पीएचडी (PhD) की पढ़ाई के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट दी जाएगी.
कब तक आवेदन कर सकते हैं?
इस स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है. इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स 31 अगस्त 2026 तक ओडिशा स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह योजना एकेडमिक ईयर 2025-26 और 2026-27 के लिए लागू होगी.
ये भी पढ़ें: SBI Asha Scholarship 2026: 9वीं से लेकर विदेश में पढ़ाई तक मिलेगी ₹15 लाख की स्कॉलरशिप
Odisha Bidesh Sikhya Bruti Scheme: कौन उठा सकता है इसका लाभ?
इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल ओडिशा के SC और ST वर्ग के स्टूडेंट्स को मिलेगा. अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स का एडमिशन QS World University Rankings के आधार पर दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में PG या PhD कोर्स में होना चाहिए. आवेदन के समय उपलब्ध लेटेस्ट QS रैंकिंग को मान्य माना जाएगा.
क्या है एलिजिबिलिटी?
इस योजना का लाभ लेने के लिए एप्लिकेंट के परिवार की एनुअल इनकम 12 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए. स्कॉलरशिप के तहत कुल 50 SC और ST स्टूडेंट्स को सिलेक्ट किया जाएगा.
Odisha Bidesh Sikhya Bruti Scheme: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ओडिशा स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.odisha.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Bidesh Sikhya Bruti' लिंक पर क्लिक करें.
- अब एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें.
- मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद 31 अगस्त 2026 से पहले सबमिट करें.
स्कॉलरशिप से जुड़ी डीटेल गाइडलाइंस और अन्य जानकारी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट और ओडिशा स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: National Scholarship for PG Studies: मिलेंगे ₹15000, जानें कौन कर सकता है आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








