कोई गड़बड़ नहीं… NEET UG एग्जाम पर उठ रहे सवालों का NTA ने दिया जवाब

Published by :Ravi Mallick
Published at :10 May 2026 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2026 NTA Notice

सांकेतिक फोटो (Canva)

NEET UG 2026: NTA के अनुसार NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को तय समय पर आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान कई तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू थीं. प्रश्नपत्रों को GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया था. इसके अलावा पेपर पर खास वॉटरमार्क भी लगाए गए थे, […]

विज्ञापन

NEET UG 2026: NTA के अनुसार NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को तय समय पर आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान कई तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू थीं. प्रश्नपत्रों को GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया था. इसके अलावा पेपर पर खास वॉटरमार्क भी लगाए गए थे, जिससे हर पेपर को ट्रैक किया जा सके.

परीक्षा केंद्रों पर AI आधारित CCTV निगरानी की व्यवस्था थी. सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया और 5G जैमर भी लगाए गए थे ताकि किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी न हो सके. NTA का दावा है कि परीक्षा प्रक्रिया सभी केंद्रों पर सामान्य तरीके से पूरी हुई.

7 मई को मिली गड़बड़ी की जानकारी

NTA ने बताया कि परीक्षा के चार दिन बाद यानी 7 मई की देर शाम कुछ कथित अनियमितताओं की जानकारी एजेंसी को मिली. इसके बाद 8 मई की सुबह ही यह जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भेज दी गई ताकि स्वतंत्र जांच की जा सके.

हाल के दिनों में मीडिया में जिन गिरफ्तारियों और पूछताछ की खबरें सामने आई हैं, उन्हें लेकर NTA ने कहा कि यह कार्रवाई जांच एजेंसियों के काम का हिस्सा है. एजेंसी ने यह भी कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और जरूरत पड़ने पर सभी तकनीकी और परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है.

NEET UG 2026 को लेकर नोटिस जारी

छात्रों से धैर्य रखने की अपील

NTA ने कहा है कि जांच अभी जारी है और अंतिम फैसला जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जाएगा. एजेंसी ने साफ किया कि वह जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेगी.

साथ ही NTA ने छात्रों और उनके परिवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. एजेंसी का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने ईमानदारी से परीक्षा दी है और उनकी मेहनत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा है. अगर आगे किसी तरह की जरूरत पड़ी तो शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर उचित कदम उठाए जाएंगे.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

छात्रों और अभिभावकों की मदद के लिए NTA ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. किसी भी तरह की जानकारी या सवाल के लिए उम्मीदवार neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा 011-40759000 और 011-69227700 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार बीएड एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, जून में होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola