सरकारी इंस्टीट्यूट में इंटर्नशिप करने का मौका, 15 हजार प्रति महीने होगी स्टाइपेंड

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
NIDM Internship 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट में स्टूडेंट्स के पास इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका है. ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन छात्रों को मिलेगा 15,000 रुपये तक का स्टाइपेंड. जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अप्लाई प्रोसेस.
NIDM Internship 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ रहे हैं या हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी की है और समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) ने 2026 के लिए अपनी इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है. इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2026 है. यह (NIDM Internship 2026) उन युवाओं के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है जो आपदा प्रबंधन (Disaster Management) को करीब से समझना और सीखना चाहते हैं.
क्या है NIDM का ये इंटर्नशिप?
NIDM भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाला एक प्रमुख इंस्टीट्यूट है. यह इंस्टीट्यूट डिजास्टर मैनेजमेंट और रिस्क रिडक्शन पर रिसर्च करता है. यहां इंटर्नशिप करने का मतलब है कि आपको देश के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ काम करने और सरकारी कामकाज को समझने का मौका मिलेगा.
इस इंटर्नशिप के लिए कौन एलिजिबल है?
NIDM में इंटर्नशिप के लिए हर कोई अप्लाई नहीं कर सकता. इसके लिए कुछ खास शर्तें तय की गई हैं, जैसे-
- जो स्टूडेंट्स अभी पोस्ट-ग्रेजुएशन (Master’s) या रिसर्च (PhD) कर रहे हैं, वे इसके लिए योग्य हैं.
- अगर आप डिजास्टर मैनेजमेंट, सोशल वर्क, एनवायरनमेंट साइंस, इंजीनियरिंग, टाउन प्लानिंग, ज्योग्राफी या सोशल साइंस के स्टूडेंट हैं, वो इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
- जिन्होंने कम से कम 60% मार्क्स के साथ अपनी डिग्री पूरी की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
NIDM Internship 2026: स्टाइपेंड डिटेल्स
NIDM की इंटर्नशिप आमतौर पर 1 महीने से लेकर 3 महीने तक की होती है. NIDM ने इस प्रोग्राम को दो हिस्सों में बाटां है. पहला स्टाइपेंड बेस्ड है, जिसमें आपको हर महीने पैसे मिलेंगे. दूसरा जो नॉन- स्टाइपेंड है, जो साल भर खुला रहता है. स्टाइपेंड बेस्ड में UG के स्टूडेंट्स को 12 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे. वहीं पोस्टग्रेजुएट के छात्रों को 15 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे. इस इंटर्नशिप को पूरा करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी दी जाएगी.
NIDM Internship 2026 Online Form Click Here
NIDM Internship 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले NIDM की ऑफिशियल वेबसाइट nidm.gov.in पर जाएं.
- ‘Announcements’ या ‘Vacancies’ सेक्शन में इंटर्नशिप के लिंक को खोलें.
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं.
- उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे अपनी मार्कशीट, आईडी प्रूफ और कॉलेज से मिलने वाला ‘No Objection Certificate’ (NOC) अपलोड करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें: CA पास के लिए लगी कंपनियों की लाइन, ICAI प्लेसमेंट शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




