NEET UG Topper: नीट यूजी में इरम काजी का कमाल, मिले पूरे 720 मार्क्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jun 2025 1:12 PM
NEET UG Topper Iram Quazi
NEET UG Topper: टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी का रिजल्ट जल्द जारी होगा. नीट यूजी में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबबसाइट- neet.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे. नीट यूजी के लिए रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है.
NEET UG Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट यूजी के लिए रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है. पिछले साल नीट यूजी में 50 से ज्यादा छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिले थे. इसमें एक नाम महाराष्ट्र की रहने वाली इरम काजी ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में इतिहास रच दिया था. आइए उनकी स्ट्रैटजी के बारे में विस्तार से जानते हैं.
NEET UG Topper Strategy: इरम ने ऐसे की थी पढ़ाई
इरम काजी ने प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में पूरे 720 में से 720 अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में जगह बना ली है. इरम की सफलता की कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो कठिन मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने का सपना देखते हैं.
इरम काजी ने शुरुआत से ही मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मन बना लिया था. पढ़ाई को लेकर उनकी गंभीरता और अनुशासन शुरू से ही साफ झलकता था. उन्होंने हर दिन की पढ़ाई को एक योजना के तहत आगे बढ़ाया. कोचिंग क्लासेस के साथ-साथ उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भी विशेष ध्यान दिया, और यही उनकी सफलता की असली चाबी बनी.
NEET UG Result 2025 Date and Time
माता पिता ने पढ़ाया होसला
इरम की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा. माता-पिता ने पढ़ाई के लिए उन्हें शांत वातावरण दिया और हर मोड़ पर उनका मनोबल बढ़ाया. इरम बताती हैं कि जब भी वे थक जाती थीं या तनाव में होती थीं, उनके माता-पिता उनका हौसला बढ़ाते और कहते – “तू कर सकती है.” यही सकारात्मक ऊर्जा उन्हें आगे बढ़ाती रही.
इरम ने नीट की तैयारी के लिए NCERT की किताबों को आधार बनाया. उन्होंने बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री तीनों विषयों में गहराई से पढ़ाई की और समय-समय पर मॉक टेस्ट दिए. हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों से सीखना और उन्हें सुधारना उनकी आदत बन गई थी.
इरम काजी आज लाखों छात्राओं के लिए रोल मॉडल बन गई हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी चुनौती को पार कर सकता है. अब इरम का अगला सपना है – AIIMS दिल्ली से एमबीबीएस करना और भविष्य में एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना.
ये भी पढ़ें: नीट में पूरे 720 मार्क्स, गुनमय को रैंक 1, AIIMS दिल्ली में एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










