NEET UG Topper From Bihar: बिहार के सूरज का जलवा, नीट यूजी में रचा इतिहास, अब AIIMS का लक्ष्य
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jun 2025 7:13 PM
NEET UG Topper From Bihar Suraj Kumar
NEET UG Topper From Bihar: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार नीट में राजस्थान के रहने वाले महेश ने ऑल इंडिया रैंक हासिल किया है. नीट यूजी रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस परीक्षा में बिहार के दो छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. इसमें एक नाम बेगुसराय के रहने वाले सूरज कुमार का भी शामिल है.
NEET UG Topper From Bihar: नीट यूजी 2025 के लिए रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी हो गई है. इस परीक्षा में दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर के छात्र सूरज कुमार ने अपने छात्र जीवन में नई ऊंचाइयों को छुआ है और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सूरज ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 157वीं रैंक हासिल की है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
सूरज कुमार की ये सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और सही मार्गदर्शन का परिणाम है. सूरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा तीसरी से इसी विद्यालय से शुरू की और तब से लेकर अब तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय में उनकी पहचान एक मेधावी छात्र के रूप में रही है.
NEET UG Topper Suraj Kumar: बिहार के रहने वाले सूरज कुमार
सूरज का शैक्षणिक सफर बेहद प्रभावशाली रहा है. उन्होंने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 10वीं में भी वे सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र रहे. उनकी यह निरंतरता उनके प्रति शिक्षकों और सहपाठियों के बीच गहरे सम्मान का कारण बनी.
नीट-2025 में उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है. सूरज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्राचार्य और सभी शिक्षकों को दिया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया.
सूरज की इस शानदार सफलता पर दून पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जीके सिंह और प्रबंधक पंकज कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी. प्राचार्य ने सूरज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं, जबकि प्रबंधक ने कहा कि सूरज जैसे छात्र विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और शिक्षकों के प्रयासों का सच्चा प्रतिबिंब हैं.
NEET UG Topper From Bihar: मुस्कान बनीं स्टेट टॉपर
नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट में बिहार की रहने वाली मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर बनी हैं. उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 112 प्राप्त हुई है. इसके अलावा सूरज कुमार को भी AIR 157 हासिल हुई है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










