पिता बटन बनाते थे, मां घर पर सिलाई करती थी, आज बेटी IPS बन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को लगा रही फटकार

अनु बेनीवाल (PC-इंस्टाग्राम)
Viral IPS Success Story: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गाड़ियों की रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर IPS अनु बेनीवाल जमकर भड़कीं. वे अपने इसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं. चौथे प्रयास में UPSC क्रैक करने वाली अनु बेनीवाल का जीवन संघर्षों में बीता. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
Viral IPS Success Story: "उसूलों पे जहां आंच आए टकराना जरूरी है, जो जिन्दा हों तो फिर जिन्दा नजर आना जरूरी है", वसीम बरेलवी की लिखी ये लाइन IPS अनु बेनीवाल पर बिलकुल फिट बैठती है. ट्रैफिक नियमों तोड़ने वालों को जमकर फटकार लगाने वाली अनु उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने एक व्यक्ति से कहा भले ही तुम्हारे अंकल प्रेसीडेंट हो चलान तो कटेगी. अनु को भले ही लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रेज किया, लेकिन वो तो बस अपनी ड्यूटी कर रही थीं, ईमानदारी के साथ. अनु बेनीवाल जिनकी आज लोग मिसालें दे रहे हैं, उनकी जिंदगी और सफलता की कहानी संघर्ष से होकर गुजरती है.
पिता बटन बनाते थे और मां घर पर सिलाई करती थीं
अनु बेनीवाल का जन्म दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ था. उनके पिता संजय कुमार बटन बनाने की एक छोटी सी यूनिट चलाते थे. लेकिन बीमारी के कारण उन्हें काम छोड़ना पड़ा. आर्थिक रूप से तंगी आने के कारण मां ने घर पर सिलाई-बुनाई का काम शुरू किया और मोर्चा संभाला.
IPS अनु बेनीवाल ने DU से किया है ग्रेजुएशन
अनु के पिता ने बहुत संघर्ष किया लेकिन कभी बेटी की पढ़ाई रुकने नहीं दी. अनु बचपन से पढ़ने में तेज थीं और अपने लक्ष्य के प्रति जिम्मेदार थीं. उन्होंने डीयू के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है. BSc की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.

कई अटेंप्ट दिए पर सफलता नहीं मिली
2018 में पहले प्रयास में असफल होने के बाद अनु ने दूसरा अटेंप्ट दिया. दूसरे प्रयास में वे मेन्स परीक्षा तक पहुंचीं, लेकिन मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं. तीसरे प्रयास में 638वीं रैंक हासिल की और अपने चौथे प्रयास में 2022 में AIR 217 हासिल किया. इस रैंक पर उन्हें मध्य प्रदेश कैडर में IPS सेवा मिली.
हाल ही में वीडियो हुआ वायरल, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर काटा चलान
आईपीएस अनु बेनीवाल फिलहाल जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह ग्वालियर में एएसपी के रूप में कार्यरत थीं, जहां से हाल ही में उनका ट्रांसफर हुआ है. कुछ महीने पहले वह उस समय चर्चा में आई थीं, जब ट्रैफिक चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ग्वालियर के शीतला शाह चौराहे पर ब्लैक फिल्म लगी कार का चालान काटते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था, “आपके अंकल प्रेसिडेंट भी हों, तब भी चलान कटेगा.”
यह भी पढ़ें- दोबारा कोचिंग पढ़ने पटना नहीं गईं, स्नेहा घर पर तैयारी करके पहले प्रयास में बनीं BPSC ऑफिसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










