MP से 1, राजस्थान से 1 और महाराष्ट्र के 3 स्टूडेंट्स का कमाल, फिजिक्स ओलिंपियाड में भारत को मिला 5 गोल्ड मेडल

Updated:
विज्ञापन
भारत फिजिक्स ओलंपियाड

भारत फिजिक्स ओलंपियाड (PC-X)

International Physics Olympiad 2026: भारत के 5 स्टूडेंट्स ने पेरिस में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड (International Physics Olympiad-IPhO) 2026 में गोल्ड जीता है. इनमें महाराष्ट्र के 3 और राजस्थान, मध्य प्रदेश से 1-1 स्टूडेंट हैं. महाराष्ट्र के कार्तिकेयन एस ने टॉप किया है.

विज्ञापन

International Physics Olympiad 2026: पेरिस में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड (International Physics Olympiad-IPhO) 2026 में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के सभी पांच कैंडिडेट्स ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही भारत ने 87 देशों के बीच अपना अब तक का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस दिया.

सभी पांच भारतीय छात्रों ने जीता गोल्ड

इस फेमस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में दुनिया भर से 381 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. भारतीय टीम के सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. यह पहली बार है, जब इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड में भारत के सभी प्रतिभागी ने गोल्ड मेडल जीता है.


गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय छात्र

  • कार्तिकेयन एस (महाराष्ट्र)
  • दृष्टि अग्रवाल (मध्य प्रदेश)
  • सौरभ यादव (राजस्थान)
  • सूर्यम गंगवार (महाराष्ट्र)
  • श्रेष्ठ गुप्ता (महाराष्ट्र)

कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद मिली टीम में जगह

भारतीय टीम का चयन होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (HBCSE), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई द्वारा किया गया. चुने गए छात्रों ने कई फेज की कठिन चयन प्रक्रिया और विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट किया.

भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

इंटरनेशनल फिजिक्स ओलिंपियाड 2026 में सभी पांच प्रतिभागियों के गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत ने प्रतियोगिता के इतिहास में अपना सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दिया. यह उपलब्धि न केवल भारतीय छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि देश में साइंस, शिक्षा और शोध के बढ़ते स्तर को भी दर्शाती है. यह सफलता आने वाले वर्षों में विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme: हर महीने मिलेंगे 9 हजार, जानें अप्लाई करने के Step By Step पूरा Process



विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola