NEET UG Counselling 2025: कितनी है बिहार में MBBS की सीटें, जान लें कितने रैंक पर होगा एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Jun 2025 10:19 AM
NEET UG Counselling 2025
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को देशभर के 5453 केंद्रों पर किया गया था. इसका रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के जारी होने के बाद MBBS में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बिहार में रहकर एमबीबीएस करना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना चाहिए.
NEET UG Counselling 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के जारी होने के बाद MBBS में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नीट यूजी के बाद MBBS की बिहार में कुल कितनी सीटें हैं और AIIMS Patna और PMCH में एडमिशन किस रैंक तक होता है.
NEET Result 2025 आने के साथ ही अब एमबीबीएस दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है. स्टूडेंट्स को अब यह जानने की जरूरत है कि बिहार में एमबीबीएस की कुल कितनी सीटें हैं और टॉप मेडिकल कॉलेज जैसे AIIMS पटना और पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में एडमिशन के लिए कितनी रैंक तक छात्रों को मौका मिलता है.
NEET UG Counselling 2025: बिहार में MBBS की कुल सीटें
बिहार राज्य में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़ी है, जिससे राज्य के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं. साल 2025 तक बिहार में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर कुल 1615 MBBS सीटें उपलब्ध हैं. इनमें से अधिकांश सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हैं, जिससे छात्रों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होती है.
बिहार के कुछ प्रमुख मेडिकल कॉलेजों की सीटें इस प्रकार हैं:
| मेडिकल कॉलेज का नाम | MBBS सीटों की संख्या |
|---|---|
| AIIMS, Patna | 125 |
| PMCH, Patna (Patna Medical College & Hospital) | 200 |
| Nalanda Medical College, Patna | 120 |
| Darbhanga Medical College | 120 |
| Anugrah Narayan Magadh Medical College, Gaya | 120 |
| Bhagalpur Medical College | 120 |
| VIMS, Pawapuri (Vardhman Institute of Medical Sciences) | 100 |
| IGIMS, Patna (Indira Gandhi Institute of Medical Sciences) | 100 |
इसके अलावा कुछ नए मेडिकल कॉलेजों में भी 100-100 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं. बता दें कि नए मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन का नियम है.
NEET UG Result 2025 District Wise Toppers List Check Here
AIIMS पटना में एडमिशन के लिए रैंक की स्थिति
बिहार के दो सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान हैं – AIIMS Patna और PMCH Patna AIIMS Patna एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है और इसमें एडमिशन ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत होता है. वहीं PMCH राज्य कोटे के अंतर्गत अधिक लोकप्रिय है.
AIIMS Patna में एडमिशन आमतौर पर AIR 500 से नीचे रैंक वालों को मिलता है. कट-ऑफ हर साल थोड़ी-बहुत बदलती है लेकिन जनरल कैटेगरी के छात्रों को सुरक्षित रैंक 100-400 के बीच होनी चाहिए. PMCH Patna में राज्य कोटे से एडमिशन लेने के लिए Bihar State Rank लगभग 1 से 250 तक होना चाहिए. जनरल कैटेगरी में कट-ऑफ मार्क्स आमतौर पर 680 से ऊपर जाती है.
नोट: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग में कट ऑफ के अनुसार रैंक में बदलाव होता है. बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कट ऑफ काउंसलिंग के साथ ही सामने आएगा.
NEET UG 2025 Topper List: नीट में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










