NEET UG Admit Card 2025 OUT: नीट यूजी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Apr 2025 4:04 PM

विज्ञापन

NEET UG 2025 Answer Key

NEET UG Admit Card 2025 OUT: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 से शुरू होने वाली है. नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

NEET UG Admit Card 2025 OUT: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 से शुरू होने वाली है.

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने वाले के लिए कैंडिडेट्स को 7 मार्च 2025 तक का समय मिला था. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET UG Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करे.
  • अगले पेज पर NEET UG Admit Card 2025 Link के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें.

NEET UG Exam Guidelines: एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2025) में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब रिपोर्टिंग टाइम से तीन घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा इस बार पहली बार हर परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी भी की जाएगी. परीक्षा के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी वीडियोग्राफी रिकॉर्ड की जाएगी और कैमरे की तरफ उनका मुंह होना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola