MP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: इस तारीख से पहले कभी भी जारी हो सकते हैं एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट दिनांक 2025 लाइव
MP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा कर लिया है. रिजल्ट 10 मई 2025 से पहले जारी होने की संभावना है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
MP Board Result 2025 LIVE Update: कौन जारी करेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट एमपीबीएसई की तरफ से जारी किया जाएगा. बता दें कि बोर्ड जिलेवार रिजल्ट जारी करेगा. पिछले साल सागर जिले का रिजल्ट सबसे शानदार रहा है.
MPBSEMP Board Class 10th 12th Result 2025 Live: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
“MP Board Secondary Result 2025” या “MP Board Senior Secondary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
MPBSE MP Board Class 10th 12th Result Date 2025: मोबाइल से कैसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, या mpbse.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे। अपनी कक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड कर अपना प्रिंटआउट ले सकते हैं.
आप एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर मोबाइल से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MPBSE MP Board Class 10th 12th Result Date 2025 LIVE:एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद मिलेगा रीचेकिंग का मौका
एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, जिन छात्र-छात्राओं को अपने प्राप्त अंकों में असंतोष रहेगा, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क के साथ एक आवेदन पत्र भरना होगा. उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद जो भी अंक संशोधित होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे. पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जून 2025 में जारी किया जाएगा.
MP Board Class 12th Result Date 2025 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित: आधिकारिक वेबसाइटों की सूची
mpbse.nic.in
mpbse.nic.in/results
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
MP Board Class 10th Result Date 2025 LIVE: 10वीं के 2024 टॉपर्स सूची
रैंक 1- अनुष्का अग्रवाल, मंडला- 495
रैंक 2- रेखा रेबारी, कटनी- 493
रैंक 2- इश्मिता तोमर, मालवा- 493
रैंक 2- स्नेहा पटेल, रीवा- 493
रैंक 3-सौरभ सिंह, सतना- 492
लेखक के बारे में
By Govind Jee
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए