MECON recruitment 2025 : मेकॉन लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर व मैनेजर की 13 वेकेंसी

AAI recruitment
प्रतिष्ठित संस्थान की नौकरी से जुड़ने का अवसर तलाश रहे युवाओं से मेकॉन लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर व मैनेजर पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें विस्तार से..
MECON recruitment 2025 : मेकॉन लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर एवं मैनेजर के कुल 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. निर्धारित पात्रता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कुल पद 13
डिप्टी मैनेजर
मेकेनिकल 2
सिविल 2
मैनेजर
सिविल 4
स्ट्रक्चरल 4
लेसन ऑफिसर 1
आवश्यक योग्यता
संबंधित विषय में एमटेक/ एमई डिग्री प्राप्त करने के साथ न्यूनतम 5 वर्ष का कार्यानुभव रखनेवाले उम्मीदवार डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. मैनेजर पद के लिए संबंधित विषय में बीटेक/बीइ करनेवाले मैनेजर सिविल एवं स्ट्रक्चरल पद के लिए आवेदन के पात्र हैं.
वहीं, मैनेजर लेसन ऑफिसर पद के लिए एचआर/ मार्केटिंग/ बिजनेस एनालिटिक्स में में एमबीए या मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. मैनेजर पदों के लिए न्यूनतम 9 वर्ष का कार्यानुभव भी मांगा गया है. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.
इसे भी पढ़ें : IBPS recruitment 2025 : आईबीपीएस ने मांगे स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1007 पदों पर आवेदन
आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा में 32 वर्ष एवं मैनेजर के लिए 36 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गयी है.
अंतिम तिथि : 3 अगस्त 2025.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://careers.meconlimited.co.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










