Maharashtra Board SSC 10th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक यहां

CBSE Board Exam 2026
महाराष्ट्र बोर्ड SSC 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी हो गया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और मां का पहला नाम भरना होगा. छात्र मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. आगे की प्रक्रिया के लिए कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जल्द जारी होगी.
Maharashtra Board SSC 10th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं कक्षा (SSC) के रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा का परिणाम 13 मई 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया गया. छात्र रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.
Maharashtra Board SSC 10th Result 2025 OUT: कैसे चेक करें?
Maharashtra Board SSC 10th Result 2025 OUT: कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया जा रहा है-
- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए “SSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
- अपनी मार्कशीट को ध्यान से देखें और चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Board Result 2025 Out Soon: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस दिन, rajresults.nic.in पर करें चेक
9 डिवीजन में हुई थी परीक्षा (Maharashtra Board SSC 10th Result 2025 OUT)
परीक्षा कुल 9 डिवीजनों मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण में दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी.
16 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल (Maharashtra Board SSC 10th Result 2025 OUT)
रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे. बेहतर सुविधा के लिए छात्र वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि रिजल्ट के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच हुई थी. इस परीक्षा के लिए पूरे महाराष्ट्र से 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
यह भी पढ़ें- CBSE 10th-12th Result 2025 Update: रिजल्ट से पहले सीबीएसई ने छात्रों को दिया ये एक्सेस, बस करना होगा ये काम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




