Maharashtra Board 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.86% छात्र पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 May 2025 11:52 AM

विज्ञापन

Maharashtra Board 12th Result 2025

Maharashtra Board 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

Maharashtra Board 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा. बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में इस बार कुल 91.86 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे विद्यार्थी mahahsscboard.in पर चेक कर सकेंगे. MSBSHSE की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Maharashtra Board 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट – mahresult.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Maharashtra Board 12th Result 2025 Link पर जाएं.
  • अगले पेज पर रोल नंबर और माता का नाम देना होता है.
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

मिलेगा रीचेकिंग का मौका

महाराष्ट्र बोर्ड आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी हुए हैं. बता दें कि मार्कशीट चेक करने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स को लेकर असंतुष्ट होंगे वो रीचेकिंग, मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर-शीट की फोटोकॉपी, रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए 6 मई से 20 मई 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे.

Maharashtra Board 12th Pass Perventage

क्र.सं.स्ट्रीमपास प्रतिशत (%)
1साइंस97.35
2कॉमर्स92.68
3वोकेश्नल83.30
4आर्ट्स80.53

Maharashtra Board HSC Division Wise Result 2025: डिवीजन वाइज रिजल्ट

क्र.सं.डिवीजनपासल प्रतिशत (%)
1कोकण96.74
2कोल्हापूर93.64
3मुंबई92.93
4छत्रपति संभाजीनगर92.24
5अमरावती91.43
6पुणे91.32
7नासिक91.31
8नागपूर90.52
9लातूर89.46

ये भी पढ़ें: NEET Answer Key 2025: नीट आंसर-की में क्यों दिए जाते हैं कोड? जानें इसका रिजल्ट से कनेक्शन और NTA का प्रोसेस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola