ePaper

LPU Scholarship For Indian Army: फौजियों की शिक्षा का खर्च उठाएगी ये यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Updated at : 23 May 2025 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
LPU Scholarship For Indian Army

LPU Scholarship For Indian Army: LPU ने भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए ‘जय जवान स्कॉलरशिप’ की घोषणा की है. इसके तहत वे फ्री में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकेंगे. यह स्कॉलरशिप 2025-26 और 2026-27 सत्रों के लिए लागू होगी. यहां देखें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स.

विज्ञापन

LPU Scholarship For Indian Army: देश की सेवा में दिन-रात तैनात भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, ITBP, SSB, CISF) के जवानों के लिए एक बड़ी और सराहनीय पहल की गई है. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने ‘जय जवान स्कॉलरशिप’ के तहत इन वीर सपूतों को 100% स्कॉलरशिप पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कराने की घोषणा की है.

संविधान क्लब में हुआ ऐलान

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में LPU के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इस योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हमारे जवानों के समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के लिए यह स्कॉलरशिप शुरू की गई है. डॉ. मित्तल ने हाल ही में सफलतापूर्वक संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहल भारतीय सुरक्षा बलों के अदम्य साहस का प्रतीक है.

‘जय जवान स्कॉलरशिप’ की खासियत

यह योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए लागू होगी. इसके अंतर्गत भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के सभी सक्रिय अधिकारी और जवान, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है, LPU के यूजीसी मान्यता प्राप्त ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम्स में फ्री में दाखिला ले सकेंगे.

जो जवान ग्रेजुएट हैं, वे मास्टर डिग्री प्रोग्राम्स में भी नामांकन कर सकते हैं. इन कोर्सेस को विशेष रूप से जवानों की ड्यूटी और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि वे देश के किसी भी कोने से, चाहे वह सियाचिन की बर्फीली ऊंचाई हो या समुद्र की गहराई, वे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें.

शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण

एलपीयू की यह पहल न केवल आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है, बल्कि हमारे सुरक्षाकर्मियों को शिक्षा और नए करियर अवसरों की ओर भी अग्रसर करती है. यह एक ऐसा कदम है जो न सिर्फ उन्हें ज्ञान से सशक्त बनाएगा, बल्कि देश के भविष्य निर्माण में भी उनकी भागीदारी को और मजबूत करेगा.

यह स्कॉलरशिप राष्ट्र के उन सपूतों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है जो हर परिस्थिति में देश के लिए खड़े रहते हैं.

Also Read: Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?

Also Read: Harvard University Ban: विदेशी छात्रों के लिए बंद हुए हार्वर्ड के दरवाजे, ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola