JPSC Prelims Result 2023 आउट, जानें मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

JPSC Prelims Result 2023

JPSC Prelims Result 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सोमवार को झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में 7,011 उम्मीदवार सफल हुए हैं और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे.

विज्ञापन

JPSC Prelims Result 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड सिविल सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार झारखंड राज्य संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 में उपस्थित हुए थे, जो 17 मार्च 2024 को आयोजित किया गया था, अब अपना परिणाम जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर देख सकते हैं.

JPSC Prelims Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1: जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in खोलें

स्टेप 2: “संयुक्त सिविल सेवा पीटी के लिए प्रेस विज्ञप्ति और परिणाम” लिंक पर क्लिक करें. होमपेज पर परीक्षा-2023”

स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने पर जेपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 खुल जाएगा

स्टेप 4: झारखंड जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा

स्टेप 5: रोल नंबर का उपयोग करके परिणाम खोजें

स्टेप 5: जेपीएससी पीटी मेरिट सूची 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें

स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम सूचना का प्रिंटआउट लें

27 जनवरी 2024 से परीक्षा प्रक्रिया शुरू हुई है

जेपीएससी ने 27 जनवरी 2024 को परीक्षा का विज्ञापन जारी किया व अभ्यर्थियों से तीन मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया था. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को राज्य के 834 परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में किया गया था. पीटी के बाद आयोग ने 23 मार्च 2024 को मॉडर उत्तर जारी किया था. अभ्यर्थियों के सुझाव व आपत्ति के बाद आयोग ने 13 अप्रैल 2024 को संशोधित फाइनल उत्तर जारी किया. इसके बाद पुन: आपत्ति आने पर आयोग ने दूसरी बार 16 अप्रैल 2024 को फाइनल उत्तर जारी कर दिया.

JPSC Prelims Result 2023: कट-ऑफ

अनारक्षित: 246 अंक
बीसी-I: 246 अंक
बीसी-II: 246 अंक
एससी: 236 अंक
एसटी: 224 अंक
ईडब्ल्यूएस: 246 अंक
आदिम जनजाति: 150 अंक
खेल: 148 अंक
पीडब्ल्यूडी-ब्लाइंड: 194 अंक
PWD-बधिर एवं गूंगा: 194 अंक
PWD- लोकोमोटिव: 230 अंक
PWD (ऑटिज़्म और मल्टीपल डिसएबिलिटी): 150 अंक

JAC 12th Result 2024 Date: जल्द जारी होगा झारखंड बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

JPSC Prelims Result 2023: कुल कितने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

इसमें 7011 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं. अब उक्त अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 22, 23 और 24 जून निर्धारित है. इस बार अनारक्षित, बीसी वन, बीसी टू, इडब्ल्यूएस का कट ऑफ मार्क्स 246 रहा, जबकि एससी का कट ऑफ मार्क्स 236 तथा एसटी का कट ऑफ मार्क्स 224 तक गया है.

जिन पदों पर होनी है नियुक्ति

पद–संख्या
उपसमाहर्ता–207

पुलिस उपाधीक्षक–35
राज्य कर पदाधिकारी–56

काराधीक्षक–02
झारखंड शिक्षा सेवा–10

जिला समादेष्टा–01
सहायक निबंधक सहकारिता–08

श्रम अधीक्षक–14
प्रोबेशन पदाधिकारी–06

उत्पाद निरीक्षक–03
कुल–342

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola