JoSAA Counselling 2025 List OUT: BTech एडमिशन मॉक अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Jun 2025 4:20 PM

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025 List OUT

JoSAA Counselling 2025 List OUT: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच ज्वॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA Counselling) की पहली मॉक लिस्ट जारी हो गई है. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपनी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025 List OUT: ज्वॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA Counselling) की पहली मॉक लिस्ट जारी हो गई है. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपनी लिस्ट चेक कर सकते हैं. JoSAA ने 9 जून 2025 को मॉक सीट अलॉटमेंट-1 का जारी कर दिया है. यह अलॉटमेंट उन विकल्पों के आधार पर तैयार किया गया है जो उम्मीदवारों ने 8 जून 2025, रात 8 बजे तक भरें थे. ऐसे चेक करें मॉक सीट अलॉटमेंट-1 JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

JoSAA Counselling 2025: मॉक लिस्ट ऐसे करें चेक

  • मॉक सीट अलॉटमेंट-1JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Mock Seat Allocation 1 Result for JoSAA Counselling 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

JoSAA Cunselling 2025 Seat Allotment Mock List: यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

JoSAA Counselling Schedule: देखें पूरा शेड्यूल

काउंसलिंग राउंडमहत्वपूर्ण तारीख
मॉक अलॉटमेंट-2 (10 जून तक की चॉइस फिलिंग पर आधारित)11 जून 2025
चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि12 जून 2025
डेटा वेरिफिकेशन और वैलिडेशन13 जून 2025
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम14 जून 2025
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस जमा, दस्तावेज़ अपलोड आदि)14 जून से 18 जून 2025 तक
राउंड 1 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि18 जून 2025

What is JoSAA Counselling Mock List: क्या है मॉक लिस्ट?

मॉक अलॉटमेंट छात्रों को यह अंदाजा लगाने में मदद करता है कि उनके भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें कौन-कौन से कॉलेज मिल सकते हैं. इससे वे आखिरी तारीख से पहले अपने च्वॉइस को संशोधित कर सकते हैं और बेहतर सीट पाने की रणनीति बना सकते हैं.

JoSAA काउंसलिंग के जरिए IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन मिलता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर चरण को गंभीरता से लें और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: NEET UG में पूरे 720 मार्क्स, गुनमय को रैंक 1, AIIMS दिल्ली में एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola