पत्रकारिता के बाद इन सरकारी विभागों में मिलती है नौकरी

Updated:
विज्ञापन
सरकारी अधिकारी की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

सरकारी अधिकारी की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Government Jobs after Journalism: अगर आपने पत्रकारिता (जर्नलिज्म) का कोर्स किया है, तो सिर्फ मीडिया में ही नहीं बल्कि कई सरकारी विभागों में भी करियर बना सकते हैं. जानिए ऐसे चार सरकारी नौकरी के बारे में, जहां पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स को बेहतरीन मौके मिलते हैं.

विज्ञापन

आज के समय में पत्रकारिता सिर्फ रिपोर्टिंग या एंकरिंग तक सीमित नहीं रह गई है. डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और सरकारी कम्युनिकेशन के बढ़ते दायरे के कारण पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए कई सरकारी विभागों में भी नौकरी के अवसर मौजूद हैं. अगर आपने पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है, तो इन चार सरकारी संस्थानों में अपना करियर बना सकते हैं. 

मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (MIB) में मिलते हैं कई मौके

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का काम सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना होता है. इसके लिए रेडियो, टेलीविजन, अखबार और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है. इस विभाग में असिस्टेंट एडिटर, कॉपी एडिटर, एडिटोरियल एग्जीक्यूटिव, गेस्ट कोऑर्डिनेटर, न्यूज रीडर और रिपोर्टर जैसे पदों पर काम करने का मौका मिल सकता है.

Government Jobs after Journalism : प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो में बनाएं करियर

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) सरकार की आधिकारिक जानकारी मीडिया और आम लोगों तक पहुंचाने का काम करता है. यहां से प्रेस रिलीज, सरकारी घोषणाएं और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां जारी की जाती हैं. पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स यहां सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, कंटेंट क्रिएटर, मीडिया कंसलटेंट, इन्फॉर्मेशन ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे पदों पर काम कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: SSC इंटरमीडिएट संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की तिथियों में बदलाव, जानें नई डेट

ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में भी हैं अवसर

ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन देश के सरकारी ब्रॉडकास्टिंग संस्थान हैं. यहां समाचार, कार्यक्रम और सरकारी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है. पत्रकारिता के स्टूडेंट्स के लिए यहां न्यूज एडिटर, कंटेंट एग्जीक्यूटिव, कॉपीराइटर, मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, ब्रॉडकास्ट इंजीनियर और सोशल मीडिया मैनेजर जैसे पदों पर करियर बनाने का मौका मिलता है.

सरकारी जनसंपर्क विभाग में भी कर सकते हैं आवेदन

केंद्र और राज्य सरकारों के जनसंपर्क विभाग सरकार और आम लोगों के बीच संवाद का काम करते हैं. यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ मीडिया से समन्वय भी किया जाता है. इस विभाग में पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (PRO), असिस्टेंट पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर, इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, एडिटर और सोशल मीडिया मैनेजर जैसे पदों पर नौकरी के अवसर मिलते रहते हैं.

Government Jobs after Journalism: इन विभागों में कैसे होती है भर्ती?

इन गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन में भर्ती का तरीका पोस्ट और डिपार्टमेंट के अनुसार अलग-अलग होता है. रेगुलर पोस्ट पर भर्ती UPSC, SSC, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) या रिलेटेड सरकारी भर्ती एजेंसियों के जरिए की जाती हैं. वहीं कई मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भी भर्ती निकाली जाती है, जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या एक्सपीरियंस के आधार पर सिलेक्शन किया जाता है. 

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन (DD) में भर्ती प्रसार भारती के जरिए होती है, जबकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और अलग-अलग राज्यों के Public Relation Department  समय-समय पर अपनी जरूरत के अनुसार वैकेंसी जारी करते हैं. ऐसे में पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स को इन विभागों की ऑफिशल वेबसाइट और भर्ती नोटिफिकेशन पर नजर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4: बिहार में प्राइमेरी टीचर के लिए कौन कर सकता अप्लाई?


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola