MGM मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें फीस, सीट, कट-ऑफ की पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कॅालेज के लैब में स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MGM Medical College: MGM Medical College Jamshedpur में MBBS एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी जानकारी. जानें कॉलेज की फीस, सीट लिमिट, कट-ऑफ, कोर्स और एडमिशन प्रक्रिया की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

MGM Medical College: अगर आप कन्फ्यूज हैं और सोच रहे है कि किस मेडिकल कॅालेज में एडमिशन लें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. अन्य शहरों की तरह झारखंड में भी कई अच्छे मेडिकल कॅालेज हैं, जहां से पढ़ाई करने के बाद आपकी अच्छी सैलरी पैकेज के साथ प्लेसमेंट हो सकती है. इस आर्टिकल में हम खासतौर पर जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॅालेज (MGM) के बारे में बात करंगे. आइए इस कॅोलेज के बारे में डीटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

Medical College Course: कौन कौन से कार्स पढ़ाए जाने हैं कॅालेज में?

इस कॅालेज में MBBS में UG और PG जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं. इस कॅालेज में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के मार्क्स के बेसिस पर एडमिशन मिलता है. यह झारखंड के फेमस मेडिकल कॅालेजों की लिस्ट में शामिल है.

ये भी पढ़ें: IGIMS पटना में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें MBBS की सीट, फीस और कट-ऑफ की डिटेल्स

College Seats: किस कोर्स के लिए कितने सीट हैं?

कॅालेज की ऑफिशियल वेबसाइट mgmmedicalcollege.org पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UG के लिए कॅालेज की इंटेक कैपेसिटी 150 सीट की है और PG के लिए इंटेक कैपेसिटी 51 सीटों की है.

College Affiliation: किस यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है कॉलेज?

यह मेडिकल कॉलेज कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा से एफिलिएटेड है और इसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह जमशेदपुर का पहला सरकारी मेडिकल कॅालेज है.

Note : यह कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी है: mgmmedicalcollege.jamshedpur@gmail.com

College Fee Structure: क्या है कॅालेज का फीस स्ट्रक्चर?

इस कॅालेज से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंटस के लिए टयूशन फीस 9,130 रुपये प्रति वर्ष है. यह फीस प्राइवेट मेडिकल कॅालेजों की तुलना में काफी कम है.

Image

College Cut-off: क्या है कॅालेज का कट-ऑफ?

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई रिर्पोट के अनुसार इस कॅालेज में SC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 488 था. वहीं GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 564 था. OBC कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 559 था.

Image

ये भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं कोलकाता के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, देखें फीस स्ट्रक्चर और सीट की डिटेल्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola