BPSC TRE 4: बिहार में प्राइमेरी टीचर के लिए कौन कर सकता अप्लाई?

Updated:
विज्ञापन
टीचर एवं स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

टीचर एवं स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC TRE 4 प्राइमरी शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका है। बिहार शिक्षा विभाग ने BPSC TRE 4 के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी की है.

विज्ञापन


​बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने BPSC TRE-4 भर्ती प्रक्रिया के लिए एजुकेशन डिपार्ट्मेंट द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को कुल 32,388 पदों पर भर्ती की नोटिस भेज दी है. इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. इस नई भर्ती में प्राइमेरी स्कूल (क्लास 1 से 5) के लिए भी 3,847 पद शामिल किए गए हैं. अगर आप भी प्राइमेरी टीचर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो जानते हैं इसके लिए एलीजिबीलीटी एंड प्रोसेस.

BPSC TRE 4.0: रिक्तियों के लिए भर्ती  

एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से BPSC को भेजी गई नोटिस के अनुसार कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती होनी है. इसमें अलग-अलग कक्षाओं के लिए पदों का डिस्क्रिप्शन नीचे दिया गया है. 

कक्षापदों की संख्या
कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी)3,847
कक्षा 6 से 8 (मिडिल)8,563
कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक)3,877
कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक)16,101
कुल पद32,388

​प्राइमरी टीचर (कक्षा 1-5) के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

​BPSC TRE 4.0 के तहत क्लास 1 से 5 में शिक्षक पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए:

  • ​इंटरमीडिएट और DElEd: कैंडिडेट्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. 
  • इसके साथ ही प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र (Elementary Pedagogy) में 2-वर्षीय डिप्लोमा (DElEd) की डिग्री होनी अनिवार्य है.
  • ​टीचिंग एलीजिबिलिटी टेस्ट (TET): कैंडिडेट्स का CTET Paper 1 या फिर BTET Paper 1 परीक्षा पास होना भी जरूरी है.

BPSC TRE 4.0: Age Limit 

कैटेगरी मैक्सिमम ऐज 
मिनीमम ऐज (क्लास 1 से 5 प्राइमरी टीचर)18 वर्ष
GEN (मेल)37 वर्ष
GEN (फीमेल)40 वर्ष
OBC (मेल एंड फीमेल)40 वर्ष
ST, SC(मेल एंड फीमेल)42 वर्ष

कैंडिडेट के लिए बेहतरीन मौका

​बिहार सरकार कहना है की भर्ती केवल रिक्तियों को भरने के लिए नहीं है बल्कि क्वालिटी एजुकेशन और युवाओं को इम्प्लॉयमेंट के अवसर देना भी हैं. BPSC TRE-4 के जरिए होने वाली इस बड़ी संख्या में भर्ती से हजारों कैंडिडेट का शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा. BPSC द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in  पर इसका डिटेल नोटिफिकेशन और आवेदन की डेट्स जारी किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, TRE-4 को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola