Uttarakhand Primary Teacher Vacancy: उत्तराखंड में प्राइमरी शिक्षकों की वैकेंसी, यहां देखें योग्यता और Salary
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Nov 2025 9:30 AM
प्राइमरी शिक्षक भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Uttarakhand Primary Teacher Vacancy: उत्तराखंड में जिला स्तर पर प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 2,100 पद खाली हैं. इनमें से 1649 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने से पहले सैलरी (Salary) और अन्य डिटेल देखें.
Uttarakhand Primary Teacher Vacancy: अगर आप भी सरकारी नौकरी में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. उत्तराखंड में जिला स्तर पर प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 2,100 पद खाली हैं. अब इन खाली पदों को भरने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
Uttarakhand Primary Teacher Vacancy: 2100 खाली पद, सिर्फ 1649 पर होगी भर्ती
दरअसल, उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षकों के कुल 2100 पद खाली हैं. वहीं दूसरी ओर से हाईकोर्ट में 451 पदों पर मामला लंबित है. ऐसे में इन पदों को छोड़कर सिर्फ 1649 पोस्ट पर भर्ती होगी.
Uttarakhand Primary Teacher Vacancy: नई शिक्षा नीति के तहत होगी शिक्षकों की भर्ती
इस भर्ती के लिए शिक्षा विभाग से सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि आरटीई के साथ ही नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के नियमों का पालन करते हुए ये भर्ती की जाए. इस भर्ती के तहत छात्र- शिक्षक के अनुपात का ध्यान रखा जाएगा. इसलिए जिला स्तर पर पद रिक्त तय करते वक्त मौजूदा छात्र संख्या को भी आधार बनाया जा रहा है.
Uttarakhand Primary Teacher Vacancy Eligibility: आयु सीमा और योग्यता
इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया है. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी. वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ग्रेजुएट और डीएलएड होना चाहिए. साथ ही यूटीईटी पास किया हो.
Uttarakhand Primary Teacher Salary: क्या होगी सैलरी?
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती के तहत चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400-1,12,400 रुपये तय की गई है. वहीं इसके अलावा इन शिक्षकों को कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी. ऐसे में यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- टली झारखंड जेल वार्डन की आवेदन प्रक्रिया, JSSC ने जारी किया नोटिस, नई डेट्स का इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










