UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Aug 2025 8:39 AM

विज्ञापन

UPSC EPFO Recruitment 2025

UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है. यूुपीएससी तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 230 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

UPSC EPFO Recruitment 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती 2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 अगस्त 2025 कर दिया गया है. ऐसे उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यूपीएससी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त को बंद होने वाली थी. इसे अब 22 अगस्त 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा.

UPSC EPFO Recruitment 2025 कितने पदों पर भर्तियां?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 230 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/अकाउंट्स ऑफिसर (AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) शामिल हैं. EO/AO भर्ती में 78 पद अनारक्षित, 1 पद EWS, 42 OBC, 23 SC और 12 ST वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं APFC भर्ती में 32 पद अनारक्षित, 7 EWS, 28 OBC और 7 SC वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

UPSC EPFO Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Online Recruitment Application (ORA) लिंक पर क्लिक करें.
  • अब UPSC EPFO Recruitment 2025 के नोटिफिकेशन वाले लिंक को चुनें.
  • अपनी डिटेल्स जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सबमिट करने से पहले भरे गए फॉर्म का प्रीव्यू जरूर देखें.
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

योग्यता और आयु सीमा

एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है. इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी जिसमें SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है. इसमें भी आरक्षित वर्ग को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में वैकेंसी की पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नीट पीजी का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, nbe.edu.in पर करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola