UPPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर काम करने का मौका, सैलरी 34000 से ज्यादा

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर काम करने का मौका, सैलरी 34000 से ज्यादा

UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी ने अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है, कि जो भी अभ्यर्थी योग्य और इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयन के बाद वेतन 34000 से अधिक मिलेगा.

विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर भर्ती निकाली है. जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक और योग्य हैं, इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. UPPSC ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि यूपीपीएससी की इस भर्ती के जरिए 38 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं. अगर योग्य उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं तो वे 28 सितंबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

UPPSC Recruitment 2024: सहायक रजिस्ट्रार पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन

आपको बता दें कि UPPSC में असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यह है कि अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो और साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में ड्राफ्टिंग का अच्छा अनुभव हो. अभ्यर्थी ने कम से कम 7 साल तक किसी सरकारी या विश्वविद्यालय कार्यालय में काम किया हो.

ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपना अनुभव प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. इस परीक्षा की आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु सीमा 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अगर उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से आते हैं तो उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यूपीपीएससी भर्ती 2024 में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर कैसे होगा चयन

UPPSC भर्ती 2024 में असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए अभ्यर्थी को कई स्तर की परीक्षा देनी होगी, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे. लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में इंटरव्यू देना होगा और दोनों चरण पास करने के बाद ही चयन फाइनल होगा.

फिलहाल यूपीपीएससी की ओर से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

यूपीपीएससी भर्ती 2024 में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर कितना वेतन मिलेगा

यूपीपीएससी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर चयनित किसी भी अभ्यर्थी को पे लेवल 10 के अनुसार ग्रुप बी के पद मिलेंगे और इसके लिए अभ्यर्थियों को 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.

यूपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

दूसरे चरण में होमपेज पर जाकर UPPSC असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें.

तीसरे चरण में अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा.

चौथे चरण में अपना आवेदन पत्र पूरी तरह से भरें.

पांचवें चरण में अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.

अंत में अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें.

यूपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए शुल्क कितना लगेगा

यूपीपीएससी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 225 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 105 रुपये शुल्क देना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को चेक करें.

Also Read: एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, आयोग ने घोषित की नई तिथि

Sarkari Naukri 2024: सीआईएसएफ ने शुरू की कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया

MPPSC : मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

UPPSC भर्ती 2024 में असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए अभ्यर्थी को कई स्तर की परीक्षा देनी होगी, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे. लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में इंटरव्यू देना होगा और दोनों चरण पास करने के बाद ही चयन फाइनल होगा.

फिलहाल यूपीपीएससी की ओर से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.