ePaper

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में इतने पदों पर होंगी भर्तियां, सीएम योगी ने किया ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Updated at : 25 Feb 2025 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP Police Bharti 2025

यूपी पुलिस भर्ती 2025

UP Police Bharti 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में जल्द ही 30 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है. फिलहाल 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसके बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसके बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी पुलिस जल्द ही 30,000 नए पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी. विधानसभा में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल ने 2017 से अब तक 1.56 लाख कर्मियों की भर्ती पूरी कर ली है.

फिलहाल 60,200 पुलिस कर्मियों की भर्ती चल रही है और उन्हें एक महीने के अंदर ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा, जिसके बाद वे उत्तर प्रदेश पुलिस बल में शामिल हो जाएंगे. इस भाषण में उन्होंने कहा कि इसके अलावा 30,000 नई भर्तियां भी जल्द शुरू होंगी. अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • दूसरे चरण में यहां पुलिस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें.
  • तीसरे चरण में अब अप्लाई लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें.
  • आखिरी चरण में दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान कर सबमिट करें.

UP Police Bharti 2025: चयन प्रक्रिया कैसी होगी

पिछली चयन प्रक्रिया के आधार पर चयन प्रक्रिया यह है कि इसमें लिखित परीक्षा, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण (दौड़) शामिल है. लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता, मानसिक योग्यता, बुद्धि लब्धि और तर्क क्षमता से संबंधित प्रश्न होंगे.

शारीरिक परीक्षण में पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा. उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए. उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट के साथ).

पढ़ें: सरकारी नौकरी के लिए भटक रहे हैं? और बनना चाहते हैं दरोगा! निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन 

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola