SBI Clerk Admit Card 2023: एसबीआई ने जारी किया कलर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें कितनी होगी सैलरी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2023 6:59 AM

विज्ञापन

SBI Clerk Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क 2023 भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SBI Clerk Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क 2023 एडमिट कार्ड 26 दिसंबर को जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना प्रारंभिक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

Also Read: UP Police Constable Bharti 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से, जानें मिलेगा कितना वेतन

SBI Clerk Admit Card 2023: रिक्ति विवरण

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 8,283 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SBI Clerk Admit Card 2023: परीक्षा तिथियां

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 05, 06, 11 और 12 जनवरी 2024 को किया जाना है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के दिन लेकर जाना होगा।

SBI Clerk Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.

होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.

सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें.

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: DSSSB में निकली बंपर नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

SBI Clerk Admit Card 2023: ये है परीक्षा का पैटर्न

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का तरीका ऑनलाइन होगा. परीक्षा कुल 100 मार्क्स के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा के पैटर्न को तीन भागों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है.

  • इंग्लिश लैंग्वेंज – 30 मार्क्स

  • न्यूमेरिकल एबिलिटी – 35 मार्क्स

  • रीजनिंग एबिलिटी – 35 मार्क्स

बता दें, प्रत्येक सेक्शन को परीक्षा पूरी करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा. ऑब्जेक्टिव परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/4 मार्क्स काटे जाएंगे.

SBI Clerk Admit Card 2023: सैलरी

भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क की सैलरी इस बार रिवाइज की है. अब एसबीआई क्लर्क का नया पे स्केल 1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-42600-3270/1-45930-1990/1-47920 रुपये हो गया है. इससे पहले यह s 11765-655/3-13730-815/3-16175-980/4-20095-1145/7-28110- 2120/1- 30230-1310/1-31450 रुपये हुआ करता था.

इसका मतलब यह है कि एसबीआई क्लर्क की बेसिक सैलरी 17900/- प्रति माह होगी. जिसमें हर साल 1000 रुपये की वृद्धि होगी. एसबीआई क्लर्क की अधिकतम बेसिक सैलरी 47920/- रुपये प्रति माह है.

SBI Clerk Admit Card 2023: भत्ते

महंगाई भत्ता

मकान किराया भत्ता

यात्रा भत्ता

विशेष भत्ता

शहर भत्ता

मेडिकल अलाउंस

न्यूजपेपर अलाउंस

फर्नीचर अलाउंस

SBI Clerk Admit Card 2023: सुविधाएं

एसबीआई में क्लर्क के पद पर भर्ती होने के बाद वित्तीय सुरक्षा, सैलरी में स्थिरता, मेडिकल बीमा, प्रोविडेंट फंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा एक फैक्ट यह भी है कि एसबीआई में जॉब मिलने का मतलब एक केंद्रीय बैंक में काम करना है. यह अपने आप में एक अच्छा अवसर है. अन्य महत्वपूर्ण लाभ में पेंशन, मेडिकल लीव फेयर आदि भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola