ePaper

Sarkari Naukri: राजस्थान में SI के पदों पर बंपर बहाली, RPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

Updated at : 18 Jul 2025 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri RPSC SI Vacancy

Sarkari Naukri RPSC SI Vacancy

Sarkari Naukri: RPSC ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ग्रेजुएट उम्मीदवार 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, PET और साक्षात्कार के आधार पर होगा.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह वैकेंसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा. परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

रिक्तियों का पूरा विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 1015 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें शामिल हैं:

  • सब-इंस्पेक्टर (AP): 896 पद
  • सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया: 4 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए: 25 पद
  • सब-इंस्पेक्टर (IB): 26 पद
  • प्लाटून कमांडर (RAC): 64 पद

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  3. साक्षात्कार

हर चरण के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें ग्रेड पे 4200 रुपए शामिल है.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर): 600 रुपए
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, सहरिया, दिव्यांग व ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर): 400 रुपए

आवेदन कैसे करें?

  • RPSC या SSO वेबसाइट पर जाएं.
  • SSO ID से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • “Recruitment Portal” पर जाएं और SI भर्ती लिंक चुनें.
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

Also Read: Success Story: केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल अब पढ़ेंगे IIT मद्रास में, हासिल की 649वीं ऑल इंडिया रैंक

Also Read: BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola