Sarkari Naukri: झारखंड में एएनएम के 3,181 पदों पर बहाली, 11 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

Sarkari Naukri In UP
Sarkari Naukri: झारखंड में एएनएम के 3,181 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है. JSSC ने 11 अगस्त से आवेदन आमंत्रित किए हैं. परीक्षा एक चरण में OMR या CBT मोड में होगी. जिलेवार पदों की संख्या जारी कर दी गई है.
Sarkari Naukri: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3,181 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें 3,020 पद नियमित जबकि 161 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं.
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है. 11 अगस्त से 10 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि तक इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, एप्लिकेशन में संशोधन के लिए 11 से 12 सितंबर तक लिंक सक्रिय रहेगा.
जिलेवार रिक्त पद
| क्रम संख्या | जिला | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | रांची | 245 |
| 2 | दुमका | 214 |
| 3 | गुमला | 203 |
| 4 | पश्चिमी सिंहभूम | 200 |
| 5 | पलामू | 180 |
| 6 | पूर्वी सिंहभूम | 172 |
| 7 | सिमडेगा | 150 |
| 8 | हजारीबाग | 127 |
| 9 | पाकुड़ | 126 |
| 10 | गोड्डा | 122 |
| 11 | जामताड़ा | 117 |
| 12 | देवघर | 92 |
| 13 | साहिबगंज | 98 |
| 14 | खूंटी | 96 |
| 15 | सरायकेला | 95 |
| 16 | चतरा | 84 |
| 17 | गिरिडीह | 72 |
| 18 | रामगढ़ | 63 |
| 19 | लातेहार | 60 |
| 20 | लोहरदगा | 55 |
| 21 | कोडरमा | 54 |
| 22 | बोकारो | 130 |
परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा ओएमआर या सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी. यह एक ही चरण में होगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी. न्यूनतम अर्हतांक इस प्रकार निर्धारित है:
- अनारक्षित वर्ग: 40%
- महिला, एससी/एसटी: 32%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34%
- पिछड़ा वर्ग (BC-2): 36.5%
- आदिम जनजाति: 30%
यह भर्ती राज्य की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होगी.
यह भी पढ़ें: SSC Protest: एसएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, नीतू मैम सहित कई शिक्षक और छात्र अरेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










