रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, 8500 पदों पर वैकेंसी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Oct 2025 6:54 AM
RRB NTPC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से एनटीपीसी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल के 8500 से अधिक पदों के लिए भर्तियां होंगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRB Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- rrbapply.gov.in पर जाना होगा.
RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC यानी Non-Technical Popular Category के तहत बड़ी भर्ती निकाली गई है. इस बार ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों लेवल पर 8500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं.
RRB NTPC Recruitment 2025: कितने पदों पर भर्ती होगी?
RRB ने ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए अलग-अलग वैकेंसी निकाली है. ग्रेजुएट लेवल भर्ती में 5800 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इनमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक रहेगी.
अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती में 3050 पद शामिल हैं. इन पदों में जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद हैं. इन पदों के लिए आवेदन की तारीख 28 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 है. इसमें आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.
RRB NTPC Recruitment 2025 ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “RRB NTPC 2025 Recruitment” लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration पर जाकर अपनी जानकारी भरें.
- आवेदन फॉर्म में सभी विवरण सही-सही डालें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें.
- अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें.
योग्यता और आयु सीमा
ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है. अंडरग्रेजुएट लेवल पदों के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त आयु सीमा की छूट दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: MPPGCL Recruitment 2025: बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










