बिजली विभाग में इंजीनियर की भर्ती, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Oct 2025 8:24 PM
MPPGCL Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
MPPGCL Recruitment 2025: बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिजली विभाग में इंजीनियर के लिए वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 131 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाना होगा.
MPPGCL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने बिजली विभाग में इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 131 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 131 पदों को भरा जाएगा. इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन) के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में 15-15 पद हैं. इसके अलावा शिफ्ट केमिस्ट के 10, जूनियर इंजीनियर (प्लांट) के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में 20-20 पद और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III के 16 पद शामिल हैं.
MPPGCL Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Recruitment 2025” सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब “Apply Online” लिंक पर जाएं और फॉर्म भरें.
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें.
MPPGCL Recruitment 2025 Engineer Vacancy Notification PDF
कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आप असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की चार वर्षीय डिग्री होना जरूरी है. जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. आवेदक की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | विभाग/विषय | कुल पद |
|---|---|---|
| असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन) | मैकेनिकल | 15 |
| असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन) | इलेक्ट्रिकल | 15 |
| असिस्टेंट इंजीनियर (प्रोडक्शन) | इलेक्ट्रॉनिक्स | 15 |
| शिफ्ट केमिस्ट | — | 10 |
| जूनियर इंजीनियर (प्लांट) | मैकेनिकल | 20 |
| जूनियर इंजीनियर (प्लांट) | इलेक्ट्रिकल | 20 |
| जूनियर इंजीनियर (प्लांट) | इलेक्ट्रॉनिक्स | 20 |
| ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III | — | 16 |
| कुल पद | — | 131 |
सिलेक्शन प्रोसेस?
चयन की प्रक्रिया बहुत सरल है. उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न 1 अंक का होगा. परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार योग्य पाए जाएंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसमें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 12 के तहत सैलरी मिलेगी. ये सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,000 रुपये तक हो सकती है.
यह भी पढ़ें: छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










