लाखों की सैलरी के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, बस होनी चाहिए ये डिग्री

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Sep 2025 7:18 AM

विज्ञापन

RBI जॉब वैकेंसी (फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RBI Job Vacancy 2025: RBI ने 120 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत ग्रेड बी के कई पद भरे जाएंगे. चुने गए सभी कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी और कई सारी सुविधाएं मिलेंगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 है. आवेदन करने से पहले देखें सभी डिटेल.

विज्ञापन

RBI Job Vacancy 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. 120 पदों पर भर्ती होगी और सैलरी लाख रुपये से ज्यादा. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको बता दें 30 सितंबर 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है. इस दिन के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अप्लाई करने से पहले आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य डिटेल्स देखें. 

RBI Job Vacancy Post Details: पदों का विवरण 

इस भर्ती के तहत कुल 120 पद भरे जाएंगे. ग्रेड ‘बी’ (डीआर), ग्रेड ‘बी’ (डीआर), ग्रेड ‘बी’ (डीआर) के पद पर भर्ती होगी. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं. 

  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – सामान्य के अधिकारियों के लिए 83
  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीईपीआर के अधिकारियों के लिए 17
  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीएसआईएम के अधिकारियों के लिए 20 

RBI Job Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

तीनों ही पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. आवेदन करने से पहले डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें.

  • Officers in Grade ‘B’ (DR) – ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन 
  • Officers in Grade ‘B’ (DR) –  पोस्ट ग्रेजुएशन, विषय- अर्थशास्त्र, मैथ्स आदि 
  • Officers in Grade ‘B’ (DR) – मास्टर डिग्री (कम से कम 55% अंक या समकक्ष CGPA), विषय- सांख्यिकी, गणित, मैथेमैटिकल स्टैटिस्टिक्स, मशीन लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स आदि हो 

RBI Job Age Limit: आयु सीमा 

इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 सितंबर 2025 से की जाएगी. 

RBI Job Vacancy Application: आवेदन शुल्क 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. वहीं जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 850 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ भुगतान करना होगा. इस भर्ती के तहत जिन कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाएगा, उन्हें प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (HRA को छोड़कर) लगभग 1,50,374 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. 

RBI Job Vacancy Selection Process: देखें चयन प्रक्रिया 

  • चरण I  लिखित परीक्षा 
  • चरण II लिखित परीक्षा 
  • इंटरव्यू 

यह भी पढ़ें- एक नौकरी में सिर्फ इतना कम समय, Gen Z को लेकर चौंकाने वाले खुलासे 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola