Railway Jobs 2025: रेलवे ने जारी किया Notification, 2865 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Aug 2025 2:29 PM
भारतीय रेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Railway Jobs 2025: RRC ने वेस्ट सेंट्रल जोन के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 2865 अप्रेंटेशिप के पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने से पहले योग्यता, वैकेंसी डिटेल्स, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया आदि संबंधित सभी जानकारी हासिल कर लें.
Railway Jobs 2025: अगर आप भी सरकारी भर्ती के इंतजार में हैं तो बता दें कि रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने वेस्ट सेंट्रल जोन के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्ती जबलपुर, भोपाल, कोटा, CRWS भोपाल, WRS कोटा और HQ जबलपुर की यूनिट्स में होगी. अभी इस भर्ती का केवल नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी. इस भर्ती के जरिए कुल 2865 अप्रेंटेशिप के पदों पर भर्ती होगी. अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो योग्यता, वैकेंसी डिटेल्स, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया आदि संबंधित सभी जानकारी हासिल कर लें.
Railway Jobs 2025 Registration: कब से कब तक करें आवेदन?
RRC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. इस भर्ती के लिए आवेदन 30 अगस्त 2025 से किए जाएंगे. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 है. आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी. इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
Railway Jobs 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
यह मौका खास तौर पर ITI पास उम्मीदवारों (सिर्फ सरकारी ITI से) के लिए है. सेलेक्शन प्रक्रिया 10वीं और ITI अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगी.
इस भर्ती के अंतर्गत West Central Railway (WCR) में विभिन्न यूनिट्स/वर्कशॉप्स के लिए कुल 2865 Apprentice पद भरे जाएंगे
स्लॉटों का वितरण इस प्रकार है:
- JBP Division: 1136
- BPL Division: 558
- KOTA Division: 865
- CRWS BPL: 136
- WRS KOTA: 151
- HQ/JBP: 19
Railway Jobs Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष (20 अगस्त 2025 तक)
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
- आरक्षण के तहत आयु में छूट:
- SC/ST: +5 वर्ष
- OBC: +3 वर्ष
- PwBD: +10 वर्ष (SC/ST में +15, OBC में +13)
- पूर्व सैनिक: सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त छूट
Railway Jobs Application Fees: आवेदन शुल्क
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 141 रुपये
- एससी/एसटी/महिला/ PwBD- 41 रुपये
Railway Jobs Selection Process: कैसे होगा चयन?
- शॉर्टलिस्टिंग
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
RRC WCR Apprentice Recruitment 2025 steps To Apply: ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर नोटिस पर क्लिक करें
- यहां एक लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें
- अब फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स जमा करें
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें
- अंत में फॉर्म सबमिट कर लें.
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: हेल्थ सेक्टर में निकली बड़ी भर्ती, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










