Apprentice Jobs 2025: रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

Rail Wheel Factory Apprentice Jobs 2025
Rail Wheel Factory Apprentice Jobs 2025: रेल व्हील फैक्ट्री ने विज्ञापन संख्या RWF/AT-16/627 (2024-25) के तहत 192 अपरेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2025 तक या उससे पहले दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
Rail Wheel Factory Apprentice Jobs 2025: रेल व्हील फैक्ट्री ने विज्ञापन संख्या RWF/AT-16/627 (2024-25) के तहत 192 अपरेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2025 तक या उससे पहले दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in या सीधे www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस पद विवरण (Apprentice Jobs 2025)
रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस पदों की संख्या 192 है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| फिटर | 85 पद |
| मशीनिस्ट | 31 पद |
| मैकेनिक (मोटर वाहन) | 08 पद |
| टर्नर | 05 पद |
| सीएनसी प्रोग्रामिंग सह-ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) | 23 पद |
| इलेक्ट्रीशियन | 18 पद |
| इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 22 पद |
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
Rail Wheel Factory Apprentice Jobs 2025 के लिए आयुसीमा और योग्यता
Rail Wheel Factory Apprentice Jobs 2025 के लिए योग्यता 10वीं पास और आईटीआई पास निर्धारित की गई है. वहीं आयुसीमा में सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 01.01.2001 से पहले और 01.01.2010 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए. ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को 01.03.1998 से पहले और 01.01.2010 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए. एससी/एसटी उम्मीदवार को 01.03.1996 से पहले और 01.01.2010 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए.
Apprentice Jobs 2025 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा. जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है.
Rail Wheel Factory Apprentice Jobs 2025 के लिए अप्लाई ऐसे करें
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक विवरण को ध्यान से पढ़ें
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन पत्र को ध्यान से भरें
- आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभाग को भेजें
- ऑनलाइन/ऑफलाइन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें/पीडीएफ में रख लें (यदि आवश्यक हो).
यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Mains Exam: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




