1 लाख की सैलरी के लिए NIT में निकली Vacancy, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Sep 2025 1:41 PM

विज्ञापन

एनआईटी वैकेंसी नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट (सांकेतिक तस्वीर)

NIT Vacancy Non Teaching Staff Recruitment: NIT जालंधर ने नॉन टिचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है. विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है. टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट आदि कई पदों पर भर्ती निकली है. Apply करने से पहले देखें डिटेल.

विज्ञापन

NIT Vacancy Non Teaching Staff Recruitment: एनआईटी ने युवाओं के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है. NIT जालंधर ने नॉन टिचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके तहत कुल 58 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है तय की गई है. इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित सभी जानकारी हासिल कर लें. 

NIT Vacancy Details: पदों का विवरण 

  • कुल पद- 58
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 7 
  • टेक्निशियन -16 
  • सिविल इंजीनियरिंग -1 जूनियर इंजीनियरिंग (सिविल) 
  • लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट- 2 पद 
  • सुपरिटेंडेंट- 8 पद
  • सीनियर असिस्टेंट- 4 पद
  • जूनियर असिस्टेंट- 6 पद
  • स्टेनोग्राफी – 2 सीनियर स्टेनोग्राफर
  • स्टेनोग्राफर -2 
  • फार्मासिस्ट- 1 
  • स्पोर्ट्स असिस्टेंट- 2 पद 

NIT Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

  • Technical Assistant / Junior Engineer: संबंधित विषय में पहली श्रेणी B.Tech/B.E या डिप्लोमा/MCA
  • SAS Assistant: शारीरिक शिक्षा (Physical Education) में स्नातक
  • Library & Information Assistant: लाइब्रेरी साइंस में डिग्री
  • Superintendent: स्नातक या परास्नातक डिग्री, कम्प्यूटर ज्ञान आवश्यक
  • Technician / Senior Technician: 12वीं + ITI / डिप्लोमा (संबंधित ट्रेड)
  • Senior Stenographer: 10+2 + शॉर्टहैंड 100 wpm
  • Stenographer: 10+2 + शॉर्टहैंड 80 wpm
  • Senior Assistant / Junior Assistant: 10+2 + टाइपिंग 35 wpm, कम्प्यूटर प्रवीणता
  • Pharmacist: 12वीं विज्ञान + डिप्लोमा/एकेडमिक में फार्मेसी; पंजीकृत फार्मासिस्ट होना अनिवार्य

NIT Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • स्क्रिनिंग टेस्ट (CBT)
  • पोस्ट-विशिष्ट स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)
  • फाइनल मेरिट टेस्ट, जिसके आधार पर अंतिम चयन तय होगा

NIT Vacancy Age Limit: आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तिथि (27 सितंबर 2025) तक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार निर्धारित है. आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है. 

NIT Non Teaching Salary: सैलरी 

  • टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, एसएएस असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट – 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति महिने 
  • सीनियर स्टेनोग्राफर और फार्मासिस्ट – 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महिने 
  • स्टेनोग्राफर, सीनियर असिस्टेंट और सीनियर टेक्नीशियन 25,500 से 81,100 रुपये प्रति महिने 
  • टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट – 21,700 से 69,100 रुपये प्रति महिने 

सैलरी के अलावा डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (मकान किराया भत्ता) और पेंशन स्कीम्स का फायदा भी मिलेगा.

NIT Vacancy Steps To Apply: आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए NIT जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in पर जाएं 
  • होम पेज पर लॉगिन करें 
  • सभी दस्तावेज जमा करें और फॉर्म भरें 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें 

यह भी पढ़ें- लिखित परीक्षा का झंझट नहीं, सिर्फ Interview के दम पर मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola