पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती, आज ही करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Sep 2025 2:40 PM
एमपी पुलिस वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
MP Police Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस विभाग में शानदार भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल देख लें. इस भर्ती के तहत करीब 7500 पदों पर नियुक्ति होगी.
MP Police Vacancy 2025: पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था. वहीं आज से यानी कि 15 सितंबर 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है. उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार 15 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक कर पाएंगे.
MP Police Vacancy Last Date: कहां करें आवेदन?
MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, esb.mp.gov.in
MP Police Vacancy Post Details: पदों का विवरण
इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल ही नहीं बल्कि सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जैसे पदों पर भी नियुक्ति होगी. लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा. इस भर्ती के जरिए कुल 7500 पदों पर नियुक्ति होगी.
MP Police Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
सामान्य कैंडिडेट्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) है. वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 8वीं पास भी योग्य हैं.
MP Police Vacancy Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
- आयुसीमा की गणना 29 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी.
MP Police Vacancy Registration Last Date: आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- एप्लीकेशन डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें- Gen Z और Gen Alpha में क्या है अंतर, जवाब देकर बन गईं टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










