12वीं पास के लिए निकली जबरदस्त भर्ती, Apply करने के लिए देखें जरूरी डिटेल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Oct 2025 2:48 PM

विज्ञापन

MP पुलिस भर्ती (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के तहत सूबेदार, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 500 पदों पर नियुक्ति होगी. अप्लाई करने से पहले आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल्स देख लें.

विज्ञापन

MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस बनना है तो ये आपके लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के तहत सूबेदार, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जैसे विभिन्न पदों पर कुल 500 भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं. 

MP Police Bharti Last Date: 17 अक्टूबर तक करें आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज से यानी कि 3 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. वहीं 3 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक फॉर्म में ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in है. 

MP Police Bharti: इन शहरों में होगी परीक्षा 

परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी. परीक्षा केंद्र नीचे दिए शहरों में होगा- 

  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • रतलाम
  • खंडवा
  • जबलपुर
  • नीमच
  • रीवा
  • सागर
  • सतना
  • सीधी 

MP Police Bharti Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु- 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी. 

MP Police Bharti Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

सूबेदार (Stenographer / शीघ्रलेखक)

  • 10+2 (हायर सेकेंडरी) पास

  • शॉर्टहैंड (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा उत्तीर्ण

  • CPCT प्रमाणपत्र (हिंदी टाइपिंग सहित) आवश्यक

  • कंप्यूटर डिप्लोमा / ITI / पॉलिटेक्निक या संबंधित कंप्यूटर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण

ASI (सहायक उप निरीक्षक)

  • 10+2 (हायर सेकेंडरी) पास

  • CPCT प्रमाणपत्र हिंदी टाइपिंग सहित होना अनिवार्य

  • कंप्यूटर ऑपरेटिंग / डिप्लोमा / ITI / व्यावसायिक पाठ्यक्रम से संबंधित कंप्यूटर 

MP Police Bharti Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (CBT Mode)  
  • प्रायोगिक परीक्षा / टॉइपिंग / शॉर्टहैंड परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोर्ट मैनेजर के पद पर वैकेंसी, 56000 से ज्यादा होगी सैलरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola