सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 47000 से ज्यादा

Published by : Smita Dey Updated At : 27 May 2026 3:00 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

MCL Recruitment 2026: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 मई 2026 तक है. कैंडिडेट्स MCL की ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

MCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोल इंडिया की सहायक कंपनी, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका है. MCL ने असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) और टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) के पदों पर 500 पोस्ट पर बंपर वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 28 मई 2026 है.

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले MCL की ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं.
  • Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • MCL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

MCL Recruitment 2026 Details Check Here

वैकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती अभियान के जरिए टेक्निकल फील्ड के युवाओं के लिए कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये सभी पद इलेक्ट्रिकल फील्ड से जुड़े कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार सरकारी नौकरी पाने का अवसर हैं.

  • असिस्टेंट फोरमैन ट्रेनी: 150 पद
  • टेक्नीशियन ट्रेनी: 350 पद

MCL Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन? 

  • असिस्टेंट फोरमैन के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए.
  • टेक्नीशियन पोस्ट के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है, साथ ही उसके पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा माइनिंग परमिट या प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी होनी चाहिए.

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी स्ट्रक्चर

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा. इसके लिए केवल एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) कंडक्ट किया जाएगा, जिसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चुना जाएगा.

परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे, जिसमें 20 सवाल जनरल अवेयरनेस/एप्टीट्यूड और 80 सवाल टेक्निकल सब्जेक्ट से पूछे जाएंगे.सिलेक्ट होने वाले असिस्टेंट फोरमैन को लगभग 47,330 प्रति माह का वेतन मिलेगा. वहीं टेक्नीशियन के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 1,583 प्रति दिन के हिसाब से वेतन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UPSC का सपना रह गया अधूरा? इन 4 सरकारी नौकरियों से मिलेगा मजबूत बैकअप

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola