LIC HFL में नौकरी का सुनहरा मौका, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
LIC HFL Recruitment 2026

युवक की सांकेतिक फोटो (Freepik)

LIC HFL Recruitment 2026: LIC HFL भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है. जूनियर असिस्टेंट का पद मुख्य रूप से ऑपरेशंस, कस्टमर सर्विस और बैक-ऑफिस काम को संभालने के लिए होता है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है.

विज्ञापन

LIC HFL Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी या बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. LIC HFL ने जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो एक पॉपुलर इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर अपने प्रोफेशनल सफर की शुरुआत करना चाहते हैं.

जूनियर असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 180 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स LIC HFL की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है. 

जरूरी योग्यता (Eligibility Criteria)

  • आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.  
  • कम से कम 55% से 60% मार्क्स जरूरी है. 
  • कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 30 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.  
  • जूनियर असिस्टेंट के पोस्ट के लिए कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना बहुत जरूरी है. 

LIC HFL Recruitment 2026 Notice Check Here

सैलरी डिटेल्स 

जूनियर असिस्टेंट के पद पर शुरुआती इन-हैंड सैलरी 30,000 से 35,000 रुपये प्रति महीने के आसपास हो सकती है.  इसके अलावा आपको कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे:

  • मेडिकल इंश्योरेंस
  • प्रोविडेंट फंड (PF)
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • करियर प्रमोशन के मौके

LIC HFL Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले LIC HFL की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं. 
  • अब Junior Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • सारी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: बिहार में इंस्ट्रक्टर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola