झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, 468 पदों पर होगी भर्तियां
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Sep 2025 8:18 AM
JPSC जल्द जारी करेगा असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
JPSC Assistant Professor Recruitment 2025: झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है. झारखंड हाईकोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों और शिक्षकेतर कर्मियों की नियमित नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. मामले में खंडपीठ ने रांची विश्वविद्यालय, जेपीएससी और जेएसएससी से जवाब तलब किया है.
JPSC Assistant Professor Recruitment 2025: झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से अधिवक्ता अभय प्रकाश ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय से अधियाचना प्राप्त हुई है. इसमें कुल 431 नियमित पद और 37 बैकलॉग पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की मांग की गई है.
JPSC ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. आयोग सितंबर के अंतिम सप्ताह या फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में विज्ञापन प्रकाशित करेगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाना होगा.
JPSC जारी करेगा नोटिफिकेशन
चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान जेपीएससी और जेएसएससी दोनों का पक्ष सुना. खंडपीठ ने रांची विश्वविद्यालय से यह स्पष्ट करने को कहा कि शिक्षकेतर कर्मियों की नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) को क्यों नहीं भेजी गई. कोर्ट ने विश्वविद्यालय को इस संबंध में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की.
सुनवाई में जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने शपथ पत्र दायर किया. उन्होंने बताया कि तृतीय वर्ग के कर्मियों की नियुक्ति के लिए अभी तक रांची विश्वविद्यालय से कोई अधियाचना प्राप्त नहीं हुई है. ऐसे में चयन प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है.
रांची विश्वविद्यालय की ओर से अधिवक्ता अनूप कुमार मेहता ने बहस की और विश्वविद्यालय की स्थिति कोर्ट के सामने रखी. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि नियुक्तियों से जुड़ी अधियाचनाएं सही समय पर भेजना जरूरी है, ताकि चयन प्रक्रिया में देरी न हो.
यह भी पढ़ें: AIIMS NORCET 9 Result 2025: Nursing Officer स्टेज 1 का रिजल्ट जारी, 19334 उम्मीदवारों ने पाई सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










