पूजा के बाद इस राज्य में नौकरी की बहार, बिजली निगम में 3000 पदों पर भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Sep 2025 8:58 AM
झारखंड जेई रिक्रूटमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Jharkhand JE Recruitment: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत JE और लाइनमैन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. लंबे समय से राज्य में JE की कमी है. इस भर्ती के तहत JE (Junior Engineer), लाइनमैन (टेक्निकल असिस्टेंट) से लेकर कार्यालय सहायक जैसे पदों पर भर्ती होगी.
Jharkhand JE Recruitment: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) की अनुषंगी कंपनी झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) में जल्द ही बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है. निगम स्तर से इसकी तैयारी तेज हो गई है और अनुमान है कि तीन हजार से अधिक पदों पर एक साथ बहाली निकाली जाएगी. इसमें JE (Junior Engineer), लाइनमैन (Technical Assistant) से लेकर कार्यालय सहायक जैसे पद शामिल होंगे.
जूनियर इंजीनियर की कमी
राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने में JE और लाइनमैन की भूमिका अहम होती है. लेकिन लंबे समय से इन पदों पर भारी कमी बनी हुई है, जिस कारण बिजली वितरण प्रणाली अक्सर आउटसोर्सिंग कर्मियों पर निर्भर रहती है. निगम प्रबंधन का मानना है कि प्रस्तावित बहाली से मैनपावर की कमी काफी हद तक दूर होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेगी.
जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
निगम की ओर से जानकारी दी गई है कि बहाली के लिए नियमावली तैयार की जा रही है. प्रस्ताव को जल्द ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रखा जाएगा. दुर्गा पूजा के बाद किसी भी समय बोर्ड की बैठक हो सकती है. मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
मैनेजर और कई टेक्निकल पदों पर भर्ती
इस बीच, जेबीवीएनएल में आंतरिक बहाली की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है. जनवरी से मार्च 2024 के बीच 127 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इनमें मैनेजर (टेक्निकल) के 21, मैनेजर (टेक्निकल-मैकेनिकल) के पांच, मैनेजर (एफएंडए) के 26, जूनियर मैनेजर (टेक्निकल) के 69, जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) के चार और जूनियर मैनेजर (सिविल) के दो पद शामिल हैं.
अक्टूबर महीने में होगी परीक्षा
इन पदों पर परीक्षा की तिथि पहले 25 अप्रैल 2025 तय की गई थी, लेकिन झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के एतराज के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. अब निगम ने संशोधित तिथि घोषित कर दी है. अक्टूबर महीने में इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.
जेबीवीएनएल में होने वाली नई नियुक्तियां और आंतरिक बहाली दोनों से ही बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी. अधिकारियों का मानना है कि बड़ी संख्या में बहाली से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में निगम को राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें- इस राज्य के छात्रों को MBBS की सीटें बढ़ने का इंतजार, हर साल अपना घर छोड़ते हैं युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










