Indian Coast Guard Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती में बंपर बहाली, तुरंत कर लें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
Indian Coast Guard Recruitment 2025

Indian Coast Guard Recruitment 2025

Indian Coast Guard Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक बल ने 2025 के लिए नाविक और यांत्रिक पदों पर कुल 630 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं और 12वीं पास युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं. आवेदन 11 जून से 25 जून 2025 तक ऑनलाइन लिए जाएंगे.

विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment 2025: अगर आप देश सेवा का सपना देख रहे हैं और जल सीमाओं की रक्षा करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने वर्ष 2025 के लिए नाविक और यांत्रिक पदों पर कुल 630 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें जनरल ड्यूटी, डोमेस्टिक ब्रांच और यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) पद शामिल हैं.

कब और कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 25 जून 2025 की रात 11:30 बजे तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता:

  • नाविक (GD): 12वीं पास (भौतिकी व गणित के साथ)
  • डोमेस्टिक ब्रांच: 10वीं पास
  • यांत्रिक पद: AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा (10वीं/12वीं के साथ)

आयु सीमा:

उम्मीदवार की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए. विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें.

वेतन और सुविधाएं:

  • नाविक (GD/DB): ₹21,700 प्रति माह (पे लेवल-3)
  • यांत्रिक: ₹29,200 बेसिक + ₹6,200 भत्ता + अन्य सरकारी भत्ते

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल जांच

आवेदन शुल्क:

  • GEN/OBC/EWS: ₹300
  • SC/ST: कोई शुल्क नहीं

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola