सेना में बिना लिखित परीक्षा पाएं नौकरी, महिला और पुरुष दोनों के लिए सुनहरा मौका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Sep 2025 9:47 AM
इंडियन आर्मी वैकेंसी भर्ती (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Indian Army Vacancy: देशभक्ति से ओतप्रोत कई युवा सेना में करियर बनाने का सपना देखते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय सेना ने सुनहरा मौका दिया है, जहां बिना लिखित परीक्षा के भी भर्ती होकर नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है. केवल अविवाहित महिला और पुरुष ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Indian Army Vacancy: कई युवा देशप्रेम और देशभक्ति की भावना के कारण चाहते हैं कि वे सेना में नौकरी करें. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो आपके लिए ये खबर काम की है. भारतीय सेना आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. बिना किसी लिखित परीक्षा के सेना में नियुक्ति हो सकती है.
दरअसल, एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (NCC Special Entry Scheme) के जरिए सीधे इंडियन आर्मी में अधिकारी बन सकते हैं. SSC NCC Special Entry Scheme 123rd Course के अविवाहित महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं. पुरुषों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है और महिलाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है.
Indian Army Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री और एनसीसी सी सर्टिफिकेट (न्यूनतम बी ग्रेड) होना चाहिए.
इसके लिए उम्र सीमा 19 से 25 साल (1 जनवरी 2026 तक) है
Indian Army Vacancy Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन
- भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in/ पर जाएं
- NCC Special Entry – 123rd Course के लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और विवरण ध्यान से जांचें
- अंत में आवेदन करने के बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें
जल्दी कर लें आवेदन
भारतीय सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास आखिरी के कुछ दिन बचे हैं. ध्यान रहे कि पुरुषों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर है और महिलाओं के लिए 11 सितंबर 2025 है.
यह भी पढ़ें- 1 लाख तक की सैलरी के लिए यहां करें आवेदन, Oil India में Grade A, B, C के पदों पर निकली Vacancy
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










