Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, यहां करें आवेदन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Apr 2025 5:14 PM

विज्ञापन

Income Tax Recruitment 2025

Income Tax Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आवेदन का तरीका, सैलरी और योग्यता यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को इनकम टैक्स ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट- incometaxhyderabad.gov.in पर जाना होगा.

इनकम टैक्स विभाग में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Income Tax Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • इनकम टैक्स में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- incometaxhyderabad.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Notification पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद Income Tax Hyderabad Recruitment Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Apply Here पर जाएं.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इनकम टैक्स में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 55 साल से कम होनी चाहिए. उम्र की गणना 30 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए,

Income Tax Steno Salary: कितनी होगी सैलरी?

रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर आवेदन जमा करना होगा. इस वैकेंसी के लिए शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है. इसमें चयन प्रक्रिया प्रतिनियुक्ति के आधार (Deputation basis) पर होगी. इस वैकेंसी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी.

Also Read: IBPS PO Final Result 2025 OUT: आईबीपीएस PO का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola