Indian Air Force में Sarkari Job का मौका, आज से शुरू करें आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Nov 2025 9:24 AM
IAF वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
IAF Vacancy: IAF ने भर्ती निकाली है, जिसके लिए आज से ही अप्लाई कर सकते हैं. इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो डिटेल यहां देखें.
IAF Vacancy: इंडियन एयर फोर्स (IAF) में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम का अपडेट है. IAF ने भर्ती निकाली है, जिसके लिए आज से ही अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इस वैकेंसी (Job Vacancy) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस जैसी सभी जरूरी जानकारी हासिल कर लें.
इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 10 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी.
IAF Vacancy Age Limit: क्या है आयु सीमा?
इंडियन एयरफोर्स की इस भर्ती (Indian Air Force Recruitment) के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु 20 से 24 के बीच होनी चाहिए. ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 20-26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
IAF Vacancy Eligibility: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही इंजीनियरिंग या तकनीक के विषय में कम-से-कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
IAF Vacancy Application Fees: एप्लीकेशन फीस
अप्लाई करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन फीस (Application Fees) का भुगतान करना होगा. सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 550+जीएसटी रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी. वहीं NCC एंट्री के लिए कैंडिडेट्स को कोई एप्लीकेशन फीस देने की जरूरत नहीं है.
IAF Vacancy Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?
इस भर्ती के तहत सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद एयर फोर्स सिलेक्शन फोर्स (AFSB) इंटरव्यू और एक मेडिकल परीक्षा में शामिल होना होगा.
AFCAT Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
AFCAT लिखित परीक्षा 300 अंकों की होती है. इस परीक्षा की अवधि दो घंटे की होती है. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं. लिखित परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूट टेस्ट जैसे विभिन्न विषय से सवाल पूछे जाते हैं. इस परीक्षा में नेगेटवि मार्किंग भी है.
IAF Vacancy Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर “IAF AFCAT 01/2026” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें.
- इसके बाद आवेदन फीस जमा करें और सबमिट करें.
- कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- UGC NET: नाम और कैटेगरी भरने में हो गई है गलती? इस तरह करें सुधार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










