भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं Apply

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 1:46 PM

विज्ञापन

Agniveer Vayu भर्ती आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2025: Agniveer Vayu के लिए कुछ समय पहले भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती के तहत ऐसे कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें देश की सेवा करनी हो. आज इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख है. आवेदन करने से पहले देखें डिटेल.

विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के तहत Agniveer Vayu भर्ती 02/2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी कि 1 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है. अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो यह आखिरी मौका है. यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो देश की सेवा करना चाहते हैं और वायुसेना में करियर बनाना चाहते हैं. आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि सभी डिटेल जान लें. 

IAF Agniveer Vayu Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

Agniveer Vayu की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. वहीं आवेदकों की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो.

शारीरिक योग्यता

  • ऊंचाई: न्यूनतम 152 सेमी
  • चेस्ट: 5 सेमी का फैलाव जरूरी
  • वजन: आयु और ऊंचाई के अनुपात में होना चाहिए

IAF Agniveer Vayu Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के तहत Agniveer Vayu भर्ती के लिए चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा. नीचे दिए गए चरण शामिल हैं- 

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक परीक्षण
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षण

IAF Agniveer Vayu Recruitment Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? 

अग्निवीरों को चार साल की सेवा अवधि में यह वेतन मिलेगा:

  • पहला वर्ष: 30,000 रुपये
  • दूसरा वर्ष: 33,000 रुपये 
  • तीसरा वर्ष: 36,500 रुपये 
  • चौथा वर्ष: 40,000 रुपये 

(हर साल वेतन में बढ़ोतरी होगी) 

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में काम करने का सुनहरा मौका, 45 वर्ष वाले भी कर सकते हैं आवेदन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola