नए साल पर युवाओं को बड़ा तोहफा! 5500 कांस्टेबल के पदों पर इस राज्य में निकली वैकेंसी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Jan 2026 12:01 PM
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 5500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले डिटेल देख लें.
Haryana Police Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत शानदार खबर लेकर आई है. उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा में भी पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं. हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 5500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती को तीन अलग-अलग कैटेगरी में पूरा किया जाएगा.
Haryana Police Constable Recruitment: कब से शुरू होंगे आवेदन?
HSSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सकें.
Haryana Police Constable Vacancy: महिलाओं के लिए निकली वैकेंसी
इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में सीटें आरक्षित की गई हैं.
- 4500 पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)
- 600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)
- 400 पद पुरुष कांस्टेबल (जीआरपी)
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद HSSC द्वारा एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी.
Haryana Police Constable Recruitment Elgibility: योग्यता और आयु सीमा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (Haryana Police Vacancy) भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है. आयोग की ओर से साफ किया गया है कि 12वीं से ऊपर की किसी भी डिग्री पर कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा. उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.
Haryana Police Constable Recruitment: कहां से मिलेगी पूरी जानकारी?
भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट, नियम और शर्तें उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in
पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 10वीं पास ध्यान दें! 25 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए आज ही करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










