बिना लिखित परीक्षा के पाएं नौकरी, DRDO में निकली जबरदस्त भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Sep 2025 12:02 PM
डीआरडीओ वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
DRDO Vacancy 2025: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो पहले सभी डिटेल देख लें.
DRDO Vacancy 2025: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंस और तकनीक में दिलचस्पी रखने वालों युवाओं के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए युवाओं को कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. DRDO SSPL में प्रोजेक्ट असिस्टेंट 1, प्रोजेक्च असिस्टेंट 2 और एमटीएस पदों पर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए नियुक्ति की जाएगी.
DRDO Vacancy Post Details: पदों का विवरण
कुल पद- 14
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I: 12 पद
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II: 1 पद
- एमटीएस: 1 पद
DRDO Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I: साइंस या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II: आईटीआई या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रुमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस)
- एमटीएस: 12वीं पास, टाइपिंग स्किल और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य
DRDO Vacancy Age Limit: आयु सीमा
- अधिकतम 28 वर्ष
- ओबीसी को 3 साल की छूट
- एससी/एसटी को 5 साल की छूट
DRDO Vacancy Salary: सैलरी
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I: 30,000 रुपये प्रति महीने
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II: 26,000 रुपये प्रति महीने
- एमटीएस: 22,000 रुपये प्रति महीने
DRDO Vacancy Details: अन्य डिटेल
DRDO की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी कैंडिडेट को कोई आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है. वहीं सेलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 26 सितंबर 2025 को किया जाएगा. इंटरव्यू सुबह 9:00 बजे आयोजित की जाएगी.
DRDO Vacancy Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स
- फोटो आईडी
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
यह भी पढ़ें- एम्स में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










