DRDO Recruitment 2025: डीआरडीओ में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, यहां तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2025 1:13 PM

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2025

DRDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास शानदार मौका है. ​रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की तरफ से आईटीआई अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 150 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत आने वाले गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) की तरफ से आईटीआई अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती में ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना होगा.

डीआरडीओ की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 मई 2025 तक का समय मिलेगा. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

DRDO Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट से जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट लेना जरूरी है. इसके बाद निर्धारित फॉर्मेट में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं या संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ स्कैन की गई प्रति hrd.gtre@gov.in पर भेज सकते हैं. आवेदन पत्र भेजने का पता नीचे देख सकते हैं-

गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, पोस्ट बॉक्स नंबर 9302, सीवी रमन नगर, बेंगलुरु – 560 093

DRDO Recruitment Vacancy Details: इन पदों पर होगी भर्तियां

पद का नामपदों की संख्या
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग)75
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (नॉन-इंजीनियरिंग)30
डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी20
आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी25

कैसे होगा सेलेक्शन?

गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा. इसमें शॉर्टलिस्टिंग के जरिए फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा. लास्ट में सीधे फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

Also Read: Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola